×
सभ्रांत परिवार की युवतियों को ड्रग्स की लत लगाकर शोषण करता है जीतू पटवारी का भाई नाना, थाने में युवती ने दिया बयान

सभ्रांत परिवार की युवतियों को ड्रग्स की लत लगाकर शोषण करता है जीतू पटवारी का भाई नाना, थाने में युवती ने दिया बयान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी का उसके साथ नशाखोरी करने वाली युवतियां राज खोल रही है। शुक्रवार दोपहर एक युवती ने …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 07:47:13 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 07:59:58 AM (IST)

नाना पटवारी को लेकर हो रहे हैं खुलासे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी का उसके साथ नशाखोरी करने वाली युवतियां राज खोल रही हैं
  2. युवती ने अमितेषनगर और न्यूयार्क सिटी कॉलोनी के अड्डे बताए और कहा कि नाना कईं युवतियों का शोषण कर चुका है
  3. पुलिस ने युवतियों के बयानों की वीडियोग्राफी भी कर ली है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी का उसके साथ नशाखोरी करने वाली युवतियां राज खोल रही है। शुक्रवार दोपहर एक युवती ने अमितेषनगर और न्यूयार्क सिटी कॉलोनी के अड्डे बताए और कहा कि नाना कईं युवतियों का शोषण भी कर चुका है। पुलिस ने युवतियों के बयानों की वीडियोग्राफी भी कर ली है।

पलसीकर कॉलोनी निवासी इस युवती को डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत ने नाना की कॉल डिटेल के आधार पर बुलाया गया था। युवती प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का व्यवसाय करती है। उसने पुलिस को बताया कि नाना से उसकी गर्लफ्रेंड मोनिका के माध्यम से मुलाकात हुई थी।

नशे की अवस्था में उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए हैं

कार और फ्लैट में एमडी और ब्राउन शुगर का नशा करता है। युवती ने अमितेष नगर (राऊ) और न्यूयार्क सिटी (राऊ) के दो फ्लैट बताए और कहा कि यहां नाना युवतियों के साथ पार्टी करता है। नशे की अवस्था में उसने कईं बार शारीरिक संबंध भी बनाए है। इस खुलासे के बाद पुलिस की दो टीम महिला पुलिस बल के साथ फ्लैट की सर्चिंग करने पहुंची। डीसीपी ने नोटिस भेज कर नाना को पूछताछ के लिए शनिवार को तलब कर लिया है।

ड्रग्स सप्लाई करने वाला पैडलर गिरफ्तार

पुलिस को शुक्रवार रात एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। युवती ने कृष्णा मौरे, बंटी असरानी, आकांक्षा, राजू खान की जानकारी दी। देर रात राजू उर्फ भूरु को गिरफ्तार कर लिया। भूरु साल 2020 में विजय नगर थाना में ड्रग्स केस में आरोपित रहा है। पुलिस उसके वॉट्सएप, कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।

सट्टे में कैसे मिली लिंक

पुलिस ने एक आरोपित के मोबाइल की चैटिंग खंगाली तो उसमें सट्टे के हिसाब के संबंध में बातें मिली। उसने बताया मनीष नामक युवक के साथ नाना भी सट्टा लगाता है। आल पैनल नामक एप से जुड़ा हुआ है। पुलिस आगे की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट की सहायता ले रही है।

वाटर पार्क में ड्रग्स की डिलीवरी

नाना के करीबी सोहन उर्फ जोजो के बयानों की नए सिरे से पड़ताल की गई। उसमें वाटरपार्क का उल्लेख हुआ है। नाना का ड्रग्स की कईं बार डिलीवरी की गई है। भुरु बैंड,इरफान,संजय कौशल,सैयद,धीरज की जानकारी मिली है।

जीतू पटवारी के भाई नाना की महिला मित्रों से की पूछताछ, ड्रग्स- Online सट्टे की लिंक मिली

#सभरत #परवर #क #यवतय #क #डरगस #क #लत #लगकर #शषण #करत #ह #जत #पटवर #क #भई #नन #थन #म #यवत #न #दय #बयन

Previous post

Aaj Ka Rashifal: सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा धन लाभ, किसके रिश्ते में दरार, जानें सभी राशियों का हाल

Next post

किसानों को फसल बीमा में राहत: नुकसान हुआ तो धान में 10 फीसदी, मक्का में 7 प्रतिशत और सोयाबीन में 5% तक बढ़कर मिलेगा क्लेम – Bhopal News

Post Comment