×
Indore News:मंत्री विजयवर्गीय का तंज मेयर से दूरियां बढ़ने का इशारा, अब नहीं रही पहले जैसी बात

Indore News:मंत्री विजयवर्गीय का तंज मेयर से दूरियां बढ़ने का इशारा, अब नहीं रही पहले जैसी बात

इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में जिस अंदाज में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने तंज कसा, वह दोनों के बीच दूरियां बढ़ने का इशारा कर रहा है। मंत्री द्वारा बुलाई गई बैठकों में महापौर लगातार गैरमौजूद रहे। जबकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव की गिनती विजयवर्गीय खेमे में होती रही है, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी यह बता रही है कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की नजदीकी मुख्यमंत्री मोहन यादव से बढ़ने लगी है।


 

महापौर जी, आजकल आप हमारी बैठकों में नहीं आ रहे

समारोह में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस साल शहर में जलसंकट रहा। पेड़ लगाने से भूजल स्तर अच्छा रहता है। फिर उन्होंने कहा, महापौर जी, आप भी इस बात पर ध्यान दें। आजकल आप बहुत व्यस्त रहते हैं। हमारी बैठकों में नहीं आ रहे हैं। उनकी यह बात सुनने के बाद महापौर भी थोड़ी देर के लिए असहज हो गए। विजयवर्गीय ने जब यह बात कही, तब महापौर मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास वाली कुर्सी पर ही बैठे थे।



 

Source link
#Indore #Newsमतर #वजयवरगय #क #तज #मयर #स #दरय #बढन #क #इशर #अब #नह #रह #पहल #जस #बत

Post Comment