नगरीय प्रशासन विभाग की वरिष्ठ अधिकारी सुरेखा जाटव को पदोन्नति मिली है। वे अब क्लास ‘बी’ से क्लास ‘ए’ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) बन गई हैं। वर्तमान में वे नगर पालिका परिषद इटारसी में सीएमओ के पद पर पदस्थ हैं।
.
इसके साथ ही, सुरेखा जाटव को सप्ताह में दो दिन नगर पालिका परिषद रायसेन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यहां वे प्रशासनिक और विकास कार्यों की निगरानी करती हैं।
सुरेखा जाटव अपनी कार्यकुशलता, प्रशासनिक दक्षता और जनहित से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में स्वच्छता अभियान, राजस्व वसूली, आधारभूत अधोसंरचना विकास और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
उनकी पदोन्नति पर नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे क्लास ‘ए’ अधिकारी के रूप में भी नगरीय निकायों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेंगी।
#सरख #जटव #कलस #ए #सएमओ #पद #पर #पदननत #इटरस #म #पदसथ #अधकर #सभल #रह #रयसन #क #अतरकत #परभर #Raisen #News



Post Comment