रतलाम के सरवन मार्ग स्थित केदारेश्वर घाट की झाड़ियों में गुरुवार शाम करीब 15 दिन का नवजात बालक जिंदा हालत में मिला। बच्चा लाल कंबल में लिपटा हुआ था। उसके पास दूध की बोतल और एक पोटली भी रखी थी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों की नजर झाड़ियों पर गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना ले गई। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को भी दी है। टॉयलेट के लिए रुके तो झाड़ियों से रोने की आवाज आई सरवन क्षेत्र के भूरापानी निवासी भंवर पिता रंगजी पंडोर अपने साथी के साथ सैलाना से घर लौट रहे थे। केदारेश्वर घाट के पास वे टॉयलेट के लिए सड़क किनारे रुके। इसी दौरान उन्हें झाड़ियों के बीच से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। दोनों ने पास जाकर देखा तो लाल कंबल में लिपटा नवजात पड़ा था। उसके पास दूध की बोतल और एक पोटली रखी हुई थी। भंवर ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंदू मईड़ा को इसकी जानकारी दी। चंदू मईड़ा मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया सूचना मिलने पर सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश पुलिस बल के साथ केदारेश्वर घाट पहुंचीं। पुलिस ने नवजात को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना पहुंचाया। डॉक्टर शैलेष डांगे ने नवजात की स्वास्थ्य जांच की। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाल कल्याण समिति को भी मामले की जानकारी दी है। बच्चे को झाड़ियों में कौन छोड़ गया, जांच जारी सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि नवजात करीब 14 से 15 दिन का है। उसे झाड़ियों में कौन छोड़कर गया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है।
#रतलम #म #झडय #क #बच #मल #दन #क #नवजत #लल #कबल #म #लपटकर #छड #पस #म #दध #क #बतल #और #कपड #क #पटल #भ #मल #Ratlam #News



Post Comment