×
Indore News: धरने पर बैठे सैकड़ों छात्र, पेपर लीक पर सब्र का बांध टूटा

Indore News: धरने पर बैठे सैकड़ों छात्र, पेपर लीक पर सब्र का बांध टूटा

इंदौर के टंट्याभील चौराहे पर पिछले 14 दिनों से नीट पेपर लीक मामले और अपनी 23 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। अब यह आंदोलन बेहद गंभीर और बड़े रूप में बदल चुका है। न्याय की गुहार लगा रहे आक्रोशित छात्र आज एक विशाल रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। वहां प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुनवाई न होने पर छात्र कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने ही सड़क पर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने वहां पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रशासन के द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। 

यह भी पढ़ें…

Indore News: उज्जैन के ऋषियों ने बनाए फार्मूले, पूरी दुनिया ने इससे सीखा गणित, पढ़िए इतिहास के बड़े राज…

मांगों को लेकर छात्रों ने करवाया मुंडन

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन और शासन की तरफ से उनकी कोई भी सुध नहीं ली गई है। अधिकारियों की इस अनदेखी और असंवेदनशीलता से नाराज होकर छात्रों ने अपना विरोध दर्ज कराने का एक अनोखा और कड़ा रास्ता चुना। कलेक्ट्रेट के बाहर ही छात्रों ने अपना सिर मुंडवाना शुरू कर दिया। छात्रों का स्पष्ट कहना है कि जब तक नीट पेपर लीक के मुख्य दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और उनकी सभी 23 मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। नीट पेपर लीक के अलावा, परीक्षाओं में हो रहे घोटाले, स्कूलों की बढ़ती फीस, नौकरियों में अनियमितताएं जैसी अन्य प्रमुख मांगों को छात्र उठा रहे हैं। 

कॉकरोच जनता पार्टी का मिला समर्थन

इस आंदोलन को और मजबूती देने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी भी मैदान में उतर आई है। इस पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने खुद आंदोलनकारी छात्रों से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया, उनका हालचाल जाना और अपनी पार्टी की तरफ से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने इस प्रदर्शन को एक बड़े महाआंदोलन में बदलने की घोषणा की और इसके तहत आज एक विशाल प्रदर्शन किया गया। 

Source link
#Indore #News #धरन #पर #बठ #सकड #छतर #पपर #लक #पर #सबर #क #बध #टट

Post Comment