ये इंदौर पुलिस है… यहां गुंडे बेखौफ होकर खाकी पर भी हाथ उठा देते हैं, 22 दिनों में पुलिस से मारपीट की तीसरी घटना
ये इंदौर पुलिस है… यहां गुंडे बेखौफ होकर खाकी पर भी हाथ उठा देते हैं, 22 दिनों में पुलिस से मारपीट की तीसरी घटना
शहर में बदमाशों के बढ़ते हौसले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब वे पुलिसकर्मियों पर हमला करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। जिस पुलिस से आमजन को…और पढ़ें
Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 12:02:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 12:02:28 PM (IST)
पुलिस ने बदमाशों को किया गिरफ्तार। (नईदुनिया प्रतिनिधि)
HighLights
1. सेल्स गर्ल से लूट के बाद आरोपितों ने उन्हें पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर भी किया हमला
2. खौफ खत्म: एसआई से हाथापाई की और सिपाही को काटा
3. जिस पुलिस से आमजन को सुरक्षा मिलने की उम्मीद रहती है, वे खुद बदमाशों के हाथों पिट रहे हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में बदमाशों के बढ़ते हौसले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब वे पुलिसकर्मियों पर हमला करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। जिस पुलिस से आमजन को सुरक्षा मिलने की उम्मीद रहती है, वे खुद बदमाशों के हाथों पिट रहे हैं। सोमवार रात अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया।
दरअसल यहां एक सेल्स गर्ल से लूट करने के साथ ही उसे रेलवे पटरी की ओर खींचकर ले जाने के आरोपितों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। पिछले 22 दिनों में पुलिसकर्मियों से मारपीट की यह तीसरी घटना है, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था और पुलिस की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना सोमवार रात करीब नौ बजे प्रभुनगर रेलवे पटरी के पास हुई। राजेंद्र नगर निवासी 28 वर्षीय युवती, जो एक कपड़ा शोरूम में सेल्स गर्ल है, ड्यूटी से घर लौट रही थी। तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर उसका मुंह दबा दिया और अंधेरे की ओर खींचकर ले जाने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और मोबाइल लूट लिया। आसपास लोगों की आहट मिलने पर दोनों आरोपित भाग निकले। युवती के हाथ, कंधे और मुंह पर चोटें आई हैं।
पकड़ने गई पुलिस टीम पर भी हमला
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वैशाली नगर झोपड़पट्टी निवासी शंकर और संजू की पहचान हुई। एसआइ जितेंद्र सिंह तथा सिपाही ऋषिकेश और विश्वेश्वर आरोपितों को पकड़ने पहुंचे तो दोनों आरोपितों ने पुलिस टीम से भी हाथापाई कर दी। एसआइ से धक्का-मुक्की की गई, जबकि एक सिपाही को काट लिया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।
लूट की धारा बाद में जोड़ी गई
प्रकरण में यह आरोप भी सामने आया कि एफआइआर में मोबाइल लूटने का उल्लेख होने के बावजूद शुरुआत में लूट की धारा नहीं लगाई गई। बाद में आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं। इसे लेकर घटना की गंभीरता कम करके दिखाने के आरोप भी लगे हैं। बदमाशों ने युवती के पेंडल भी लूटना कुबूल लिया है।
22 दिन में तीन बार पुलिस पर हमला
• 22 जून : कनाड़िया थाने के सिपाही विजयपाल सिकरवार और आशीष शर्मा पर हमला, दोनों घायल हुए।
• एरोड्रम थाना क्षेत्र: आरोपितों ने अपराध शाखा की टीम से मारपीट कर पुलिस पर हमला किया।
• 14 जुलाई : अन्नपूर्णा थाना में सेल्स गर्ल से लूट के आरोपितों ने उन्हें पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर एसआइ और सिपाहियों से हाथापाई की।
युवती सोमवार को बयान देने की स्थिति में नहीं थी
युवती सोमवार को बयान देने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए प्रारंभ में लूट की धारा नहीं लगाई गई। मंगलवार को उसके बयान के आधार पर आरोपितों के खिलाफ लूट की धारा बढ़ा दी गई। बदमाश ड्रग्स के नशे में थे। इसी वजह से उन्होंने पुलिसकर्मियों से भी हुज्जत की। नशे की हालत में वे कोई बड़ी वारदात भी कर सकते थे। -हितगोपाल यादव, थाना प्रभारी, अन्नपूर्णा
Source link
#य #इदर #पलस #ह.. #यह #गड #बखफ #हकर #खक #पर #भ #हथ #उठ #दत #ह #दन #म #पलस #स #मरपट #क #तसर #घटन
Previous post
World Cup 2026: Jude Bellingham best at World Cup and Harry Kane can destroy Argentina – Rooney
Next post
Scotland fans are returning to Boston for the best reason
Scotland’s time in the 2026 World Cup may have been short-lived, but the fans’ effect on Boston will live on for a long, long time. Visitors took over the city, integrated themselves to their hosts, and had an absolute ball during the group stage of the tournament. Now some of them are back, for the best reason imaginable.
View this post on Instagram
A handful of Scotland fans have returned, with a traffic cone adorned in designs that honor Boston. It was created by a fan/artist who fell in love with scenes of Scottish fans in Boston, with the traffic cone becoming synonymous with the fanbase due to their penchant for playfully putting them on the heads of statues, most notably the Duke of Wellington’s statue in Glasgow.
This new iteration of the cone is going to be touring the city to raise money and awareness for mental health charities. Seen as a symbol of friendship, it’s designed to foster friendship between the cities which will hopefully last long past the World Cup.
Post Comment