×
एमपी की नई सरकारी बसों में हाईटेक सुविधाएं… डिजिटल सीट बुकिंग, लोकेशन ट्रैकिंग और लग्जरी सफर, ये रहेगा रूट

एमपी की नई सरकारी बसों में हाईटेक सुविधाएं… डिजिटल सीट बुकिंग, लोकेशन ट्रैकिंग और लग्जरी सफर, ये रहेगा रूट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश में एक बार फिर राज्य परिवहन निगम की तर्ज पर सरकारी बसों (MP Government Buses) का सफर शुरू होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक बस परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और समयबद्ध बनाने के लिए ‘राज्य सड़क परिवहन स्कीम’ के तहत 40 इंटरसिटी बस मार्गों को अधिसूचित (नोटिफाई) कर दिया है।

‘मध्य प्रदेश यात्री बस परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ द्वारा इन रूटों पर बसों का संचालन सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत किया जाएगा। सरकार ने इस योजना को लेकर 30 दिनों में आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं, जिसके बाद महज 7 दिनों के भीतर बसों का जमीनी संचालन शुरू हो जाएगा। इस योजना में सबसे मुख्य केंद्र इंदौर को बनाया गया है, जहां से 20 से अधिक शहरों के लिए 22 बसें चलाई जाएंगी।

यात्रियों को मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं

इस नई परिवहन नीति का पूरा फोकस यात्रियों की सहूलियत और सुरक्षा पर है। सफर को सुगम बनाने के लिए बसों में निम्नलिखित सुविधाएं मिलेंगी…

  • लाइव लोकेशन ट्रैकिंग: सभी बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगाए जाएंगे। हर 5 से 10 सेकेंड में बस की लोकेशन और गति की जानकारी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तक पहुंचेगी।
  • स्मार्ट मोबाइल ऐप: यात्री मोबाइल ऐप के जरिए बसों की समय-सारिणी (टाइम-टेबल), लाइव लोकेशन और अपने स्टैंड पर बस के पहुंचने के अनुमानित समय (ETA) की सटीक जानकारी देख सकेंगे।
  • डिजिटल टिकट और सीट बुकिंग: ऐप के माध्यम से यात्री बसों में खाली सीटों की जानकारी ले सकेंगे और ऑनलाइन ई-टिकट बुक कर सकेंगे। इससे बस स्टैंड पर लंबी लाइनों से मुक्ति मिलेगी।
  • श्रेणियां और क्षमता: यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य बसों के साथ-साथ एसी और सुपर लग्जरी बसें भी चलेंगी। इनमें 35 सीटों वाली मिडी बसों से लेकर 70 यात्रियों की क्षमता वाली बड़ी बसें शामिल होंगी।
  • सुरक्षा और शिकायत निवारण: तेज गति या लापरवाही से बस चलाने पर चालकों पर तुरंत कार्रवाई होगी। इसके अलावा 24 घंटे हेल्पलाइन और ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली काम करेगी।

इंदौर से रूट चार्ट: 22 मार्गों पर दौड़ेंगी बसें

इंदौर से प्रदेश के महाकोशल, विंध्य, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को जोड़ने वाले 22 रूट्स तय किए गए हैं…

इंदौर से मुख्य बस रूट्स
1. इंदौर – अनूपपुर 9. इंदौर – मैहर 17. इंदौर – रीवा
2. इंदौर – बंडा (सागर) 10. इंदौर – मनासा 18. इंदौर – शहडोल
3. इंदौर – भिंड 11. इंदौर – मऊगंज 19. इंदौर – श्योपुर
4. इंदौर – बीना 12. इंदौर – मुरैना 20. इंदौर – शिवपुरी
5. इंदौर – दतिया 13. इंदौर – मुलताई 21. इंदौर – सिंगरौली
6. इंदौर – डिंडोरी 14. इंदौर – नरसिंहपुर 22. इंदौर – उमरिया
7. इंदौर – गुना 15. इंदौर – निवाड़ी
8. इंदौर – ग्वालियर 16. इंदौर – पिपरिया

इस योजना में इंदौर से सिंगरौली का रूट सबसे लंबा है, जिसमें बस 889 किमी की दूरी तय करेगी। इसके बाद इंदौर से शहडोल (791 किमी) और इंदौर से मऊगंज (780 किमी) का नंबर आता है।

बाकी जिलों के लिए भी तय हुए ये बस रूट्स

इंदौर के अलावा प्रदेश के अन्य प्रमुख जिलों को जोड़ने के लिए भी रूट्स को नोटिफाई किया गया है, जो इस प्रकार हैं…

  • आलीराजपुर से: आलीराजपुर – मंदसौर, आलीराजपुर – शाजापुर, आलीराजपुर – आगर मालवा
  • बड़वानी से: बड़वानी – मंदसौर, बड़वानी – शाजापुर, बड़वानी – आगर मालवा
  • बुरहानपुर से: बुरहानपुर – नीमच, बुरहानपुर – रतलाम, बुरहानपुर – शाजापुर
  • धार से: धार – पचमढ़ी
  • खंडवा से: खंडवा – मंदसौर, खंडवा – नीमच, खंडवा – रतलाम, खंडवा – शाजापुर, खंडवा – आगर मालवा
  • खरगोन से: खरगोन – मंदसौर, खरगोन – नीमच, खरगोन – आगर मालवा

(नोट: इस पूरी योजना में सबसे छोटा रूट खरगोन से आगर मालवा का है, जिसकी दूरी 258 किलोमीटर है।)

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली है खुशखबरी, सभी विभागों में 20 जुलाई तक पदोन्नति की तैयारी

Source link
#एमप #क #नई #सरकर #बस #म #हईटक #सवधए.. #डजटल #सट #बकग #लकशन #टरकग #और #लगजर #सफर #य #रहग #रट

Previous post

लॉर्ड्स की 'क्वीन' बनीं वडोदरा की यास्तिका:शतक के बाद बोलीं- पापा, बैट उठाया तो आप सब सामने दिख रहे थे; ऐतिहासिक पारी के पीछे की कहानी

Next post

नीरज हत्याकांड: 12 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर अहम आरोपी बलराम, मास्टरमाइंड की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Post Comment