×
अगर रामचंद्र एक शादी करेगा तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा है, इंदौर में 300 बिस्‍तरों के अस्‍पताल के लोकार्पण पर सीएम मोहन यादव ने कहा

अगर रामचंद्र एक शादी करेगा तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा है, इंदौर में 300 बिस्‍तरों के अस्‍पताल के लोकार्पण पर सीएम मोहन यादव ने कहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादन द्वारा बुधवार को जिला अस्पताल की नई इमारत का लोकार्पण किया गया। पहले जिला अस्पताल में प्रसूति व आकस्मिक दुर्घटना उपचार के मामले ही ज्यादा आते थे। 100 बेड के जिला अस्पताल एक तरह से रैफरल सेंटर ही बना हुआ था।

यहां से अधिकांश गंभीर मरीजों को एमवायएच व पीसी सेठी अस्पताल ही रैफर किया जाता था। अब 300 बेड के जिला अस्पताल की नई इमारत बनने के बाद यहां पर एमवायएच व पीसी सेठी अस्पताल स्तर की जांच व उपचार सुविधाएं मरीजों को मिल सकेगी।

  • मुस्लिम बहनें भी हमारी बहनें हैं। उनके जीवन में भी तो कष्ट आएगा। हमारे देश के अंदर आज के इस दौर में हमने इस भाव को रखा है। प्रदेश में एक समान कानून लगाने के लिए हम धीरे-धीरे करके विधानसभा की तरफ बढ़ रहे हैं।
  • मप्र एकमात्र ऐसा राज्य है, जो अपने राज्य के बच्चों को नीट एग्जाम क्लियर होने के बाद गवर्नमेंट मेडिकल कालेज के अलावा, जो बच्चा प्राइवेट मेडिकल कालेज की फीस नहीं भर पता उन सब बच्चों को सरकार फीस देकर डाक्टर बना रही है। यह हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है।
  • अस्पताल में आगे ये सुविधा मिलेगी

    नार्मल और सिजेरियन डिलीवरी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, हड्डी रोग, नाक, कान, गला, रोग सेवाएं प्रतिदिन मिलेगी। आंखों के लिए नया ओटी बनाने के लिए स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू द्वारा निर्देश दिए गए है।

    ये सुविधाएं शुरू हुई

    सीटी स्केन, एमआरआई, एक्स-रे, पैथालाजी, मेडिकल व दिव्यांग बोर्ड, पोस्टमार्टम, कैंसर के लिए कीमोथैरेपी, संपूर्ण प्रसूति सुविधा, सोनोग्राफी, आइसीयू, एनबीटी यूनिट आदि सुविधाएं शुरू हो चुकी है।

    130 बेड के साथ हुई शुरुआत

    जिला अस्पताल में अभी 130 बेड की उपलब्ध हैं। 170 बेड मंगाए जा रहे हैं। दूसरे अस्पतालों में जो एक्यूपमेंट उपयोग में नहीं आ रहे है वो मंगवाएं जा रहे हैं। फिलहाल 500 से ज्यादा मरीजों का इलाज हो रहा है। पूरी क्षमता के साथ शुरू होने पर प्रतिदिन 1500 से दो हजार से ज्यादा मरीजों का उपचार किया जाएगा। माधव हासानी, सीएमएचओ

    ये खबर भी पढ़ें- सावधान! इंदौर में पेटीएम अपडेट करने के नाम पर व्यवसायी का फोन हैक, बैंक खाते से उड़ाए ₹4 लाख

    Source link
    #अगर #रमचदर #एक #शद #करग #त #रहम #स #भ #एक #ह #शद #क #अपकष #ह #इदर #म #बसतर #क #असपतल #क #लकरपण #पर #सएम #महन #यदव #न #कह

    Previous post

    Spain vs France Penalty: हैंडबॉल या नहीं? स्पेन-फ्रांस मुकाबले के विवादित पेनल्टी पर साफ हुआ नियम

    Next post

    चुनावी रंजिश पर बवाल, कटनी में सरपंच पति समेत 8 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज | Election Rivalry Clash Attempt To Murder Case Against Eight

    Post Comment