प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से बुधवार को पुलिस ने फिर से पूछताछ की। पुलिस ने इस बार नाना के करीबी कॉलोनाइजर को…और पढ़ें
HighLights
- ड्रग्स कनेक्शन : पुलिस ने नाना पटवारी और कॉलोनाइजर से घंटों तक की पूछताछ
- पुलिस ने इस बार नाना के करीबी कॉलोनाइजर को भी घंटों तक बैठाया
- देर रात पुलिस ने नाना की गैंग के सदस्यों पर गेम्बलिंग एक्ट में केस दर्ज कर लिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से बुधवार को पुलिस ने फिर से पूछताछ की। पुलिस ने इस बार नाना के करीबी कॉलोनाइजर को भी घंटों तक बैठाया। देर रात पुलिस ने नाना की गैंग के सदस्यों पर गेम्बलिंग एक्ट में केस दर्ज कर लिया। इसमें संगठित अपराध की धारा भी लगाई है।
डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के मुताबिक कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी और सुमित मंत्री को नोटिस जारी कर बुलाया गया था। नाना पटवारी से शुरुआत में सट्टे के एप के संबंध में पूछताछ की गई। उसने हर सवाल का ना में ही जबाव दिया। पुलिस ने फिर पायल साहनी से किए अनुबंध के बारे में सवाल किए तो उसने अनुबंध करना स्वीकार लिया, जबकि उसके पास अनुबंध करने का कोई आधार नहीं था।
पुलिस ने रात में एक नया प्रकरण दर्ज कर लिया है
कॉलोनाइजर सुमित ने भी स्पष्ट कहा कि नाना पटवारी के साथ कोई व्यापारिक लेनदेन नहीं है और कॉलोनी में उसका कोई हस्तक्षेप नहीं है। पुलिस ने रात में एक नया प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस केस में सट्टा एक्ट, ऑन लाइन सट्टा, आईटी एक्ट और संगठित अपराध की धारा लगाई गई है।
नाना पटवारी के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है
डीसीपी के मुताबिक इस केस में संजय कौशल, दिनेश श्रीवास्तव उर्फ यश लल्ला, मनीष और प्रितेश त्रिपाठी को आरोपित बनाया है। नाना पटवारी के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। उसमें सट्टे का ट्रेल और आईडी मिली है। पुलिस आगे जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आरोपित बढ़ाएगी।
Source link
#कगरस #अधयकष #जत #पटवर #क #भई #नन #क #गग #पर #एफआईआर #दरज #सगठत #अपरध #क #धर #लगई



Post Comment