×
इंदौर में पुरी जैसी भव्यता… 16 जुलाई को चार प्रमुख मंदिरों से निकलेगी भगवान वेंकटेश की महा-रथयात्रा

इंदौर में पुरी जैसी भव्यता… 16 जुलाई को चार प्रमुख मंदिरों से निकलेगी भगवान वेंकटेश की महा-रथयात्रा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पुरी की विश्व विख्यात रथयात्रा की तर्ज पर अहिल्या की नगरी में भी गुरुवार को आस्था और उल्लास का संगम नजर आएगा। इस अवसर पर विभिन्न मठ-मंदिरों में जगत के पालनहार का पूजन-अभिषेक कर रथयात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें हजारों श्रद्धालु पापों से मुक्ति के लिए भगवान के रथ को खींचेंगे। जय जगन्नाथ के जयघोष, भजन-कीर्तन, पुष्पवर्षा और आकर्षक झांकियों से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान, तिरुपति बालाजी वेंकटेश मंदिर, पदमावती वेंकटेश देवस्थान, रामानुजकोट मंदिर से यात्रा निकाली जाएगी। लक्ष्मी वेंकटेश, तिरुपति बालाजी, पदमावती वेंकटेश देवस्थान सहित चार स्थानों से निकलेगी रथयात्रा। पापों से मुक्ति के लिए यात्रा में हजारों लोग शामिल होकर गाएंगे जगत के पालनहार की महिमा।

लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग से शाम 4 बजे शुरू होगी यात्रा

लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग से सायंकाल 4 बजे रथयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कर्फ्यू और कोरोना में भी यात्रा की परंपरा कायम रही। यात्रा में भगवान वेंकटेश रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। इसमें प्रभु वेंकटेश क्षीर सागर, हनुमंत लाल, पुष्प में रामानुज स्वामीजी के दर्शन, जगन्नाथ प्रभु के साथ, गोमाता बचाओ की झाकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

रथयात्रा संयोजक पवन व्यास, रजत बेड़िया एवं रंगेश बियाणी ने बताया कि यात्रा सिलावट पूरा चौराहा, नरसिंह बाज़ार, सीतलामाता बाज़ार, गोराकुण्ड चौराहा, शक्कर बाज़ार, बड़ा सराफा, पीपली बाज़ार, बर्तन बाज़ार, बजाजखाना, साठा बाज़ार से होते हुए पुनः मंदिर पर आकर समाप्त होगी। यात्रा का 500 स्थानों पर मंचों से स्वागत होगा। 250 कार्यकर्ता एक ही जैसे कुर्ते वाली वेशभूषा में यात्रा की व्यवस्था संभालेंगे। 21 बग्गियों में देश भर से आए संत विराजित रहेंगे। भजन गायक हरिकिशन साबू भोपूजी की प्रस्तुति देंगे।

गुमाश्तानगर में 20 फीट ऊंचा और चौड़ा दस पहियों वाला रथ होगा

गुमाश्ता नगर स्थित तिरूपति बालाजी वेंकटेश मंदिर से सुबह 9.30 बजे रथयात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष मंदिर में भगवान बालाजी के नयनाभिराम दर्शन जगन्नाथपुरी के सदृश्य रथ में होंगे। देवस्थान ट्रस्ट के पुरूषोत्तम पसारी व लक्ष्मण पटवा ने बताया कि झालरिया पीठाधीश्वर स्वामी घनश्यामाचार्य सान्निध्य में यात्रा मंदिर परिसर में निकाली जाएगी। एक श्रृंगारित पालकी में भगवान बालाजी, श्रीदेवी व भूदेवी की उत्सव मूर्तियां विराजित होंगी, जिनका आकर्षक श्रृंगार भी किया जायेगा। यह यात्रा मंदिर परिसर में भ्रमण करेगी। पुरी के रथ की तर्ज पर 20 फ़ीट ऊंचा तथा 20 फ़ीट चौड़ा 10 पहियों वाला रथ होगा।

विद्या पैलेस कॉलोनी में भूदेवी श्रीदेवी सहित रथ पर आरूढ़ होंगे भगवान

पद्मावती वेंकटेश देवस्थानम विद्या पैलेस कालोनी से सुबह 9:00 बजे मंदिर परिसर में रथ यात्रा निकाली जाएगी। हरिकिशन साबू एवं मनोहर सोनी ने बताया कि सुबह भगवान लक्ष्मी वेंकटेश का सुबह अभिषेक एवं निज मंदिर में श्रृंगार होगा। भूदेवी श्रीदेवी सहित रथ पर भगवान आरूढ़ हो मंदिर परिसर में एवं विद्या पैलेस स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसमें श्रद्धालु रथ को अपने हाथ से खींचते हुए चलेंगे।

यह भी पढ़ें- भोपाल में आधी रात का रोमांच… ट्रैक पर एक साथ 80 की रफ्तार में दौड़ीं तीन मेट्रो ट्रेनें, नागरिक रह गए हैरान

Source link
#इदर #म #पर #जस #भवयत.. #जलई #क #चर #परमख #मदर #स #नकलग #भगवन #वकटश #क #महरथयतर

Post Comment