नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। डालर इंडेक्स के 100.6 पर वापस आने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मज़बूती पर भरोसा बढ़ा है।अब छोटे-बड़े निवेशकों की रुचि बुलियन से हटने लगी है और अन्य मार्केट का रुख किया है।नतीजा सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को सोने-चांदी वायदा में जोरदार गिरावट दर्ज की गई।
कामेक्स पर सोना वायदा 39 डालर घटकर 3995 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 161 सेंट घटकर 55.43 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई जिसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।
शुक्रवार को इंदौर में सोना केडबरी 350 रुपये घटकर 140800 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1500 रुपये टूटकर 219500 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर भी बाजार में फिलहाल ग्राहकी सुस्त है। ज्वेलर्स भी आवश्यकता पूर्ति हेतु खरीदारी कर रहे हैं।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते भूराजनैतिक तनाव से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और महंगाई का दबाव बने रहने की चिंता के कारण निवेशकों का मूड सतर्क रहा। ईरान के मिलिट्री ठिकानों पर अमेरिका के नए हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद तनाव और बढ़ गया, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट का डर पैदा हुआ और सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ावा मिला, जबकि इंडस्ट्रियल मेटल्स पर दबाव पड़ा।
मैक्रोइकॉनॉमिक मोर्चे पर, जून में अमेरिका में कंज्यूमर और प्रोड्यूसर महंगाई दोनों में कमी आई। फंडामेंटल तौर पर, शॉर्ट-टर्म कमजोरी के बावजूद चांदी को लॉन्ग-टर्म सपोर्ट मिल रहा है। एएनजेड को उम्मीद है कि मीडियम से लॉन्ग-टर्म में चांदी के फंडामेंटल्स में धीरे-धीरे सुधार होगा1
हालांकि कीमतें सोने की चाल से काफी हद तक जुड़ी हुई हैं। लंदन वॉल्ट होल्डिंग्स महीने-दर-महीने 1.7 प्रतिशत बढ़कर 28,082 टन हो गईं, जो लगभग 936,052 चांदी की छड़ों के बराबर है। इसके विपरीत, मई में भारत का चांदी का आयात वैल्यू के हिसाब से 87 प्रतिशत और वॉल्यूम के हिसाब से 94 प्रतिशत (साल-दर-साल) गिर गया, क्योंकि आयात पर सख्त पाबंदियों और ज़्यादा आयात शुल्क ने आवक को कम कर दिया।
कामेक्स पर सोना वायदा 3995 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 4008 डॉलर और नीचे में 3970 डॉलर प्रति औंस और चांदी 55.43 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 56.00 डॉलर और नीचे में 54.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 140800, सोना आरटीजीएस में 140700 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 128950 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। गुरुवार को सोना 141150 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 219500, आरटीजीएस 214300, चांदी टंच 220000 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2500 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। गुरुवार को चांदी 221000 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#Indore #Sarafa #Rate #July #इदर #म #चद #सन #रपय #तक #ससत



Post Comment