×
इंदौर में ईंटों की पाल बनाकर रोका रास्ता, सॉफ्टवेयर इंजीनियर अवरोध हटाने रुका तो बदमाशों ने डंडे से पीटा, दांत तोड़े

इंदौर में ईंटों की पाल बनाकर रोका रास्ता, सॉफ्टवेयर इंजीनियर अवरोध हटाने रुका तो बदमाशों ने डंडे से पीटा, दांत तोड़े

बर्फानी धाम पानी की टंकी के पास शुक्रवार तड़के बदमाशों ने सड़क पर ईंटें लगाकर रास्ता रोक दिया था। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बाइक निकालने के लिए ईंटें हटान…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 10:27:21 AM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 10:27:21 AM (IST)

बदमाशों ने युवक को पीटा। (एआई इमेज)

HighLights

  1. बर्फानी धाम के पास तड़के बदमाशों ने सड़क पर ईंटें लगाकर रास्ता रोक दिया था
  2. सॉफ्टवेयर इंजीनियर बाइक निकालने के लिए ईंटें हटाने लगा, तभी तीन बदमाश आए और उस पर हमला कर दिया
  3. बदमाश लूटपाट कर पाते, इसके पहले पुलिस की गश्ती वैन वहां आ पहुंची तो भाग निकले

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बर्फानी धाम पानी की टंकी के पास शुक्रवार तड़के बदमाशों ने सड़क पर ईंटें लगाकर रास्ता रोक दिया था। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बाइक निकालने के लिए ईंटें हटाने लगा, तभी तीन बदमाश अचानक आए और उस पर हमला कर दिया। चेहरे पर डंडे से वार किया। वे युवक को लूटते उसके पहले पुलिस की गाड़ी साइरन बजाती हुई उधर आई। यह देख बदमाश घटना स्थल से भाग निकले।

एमआईजी पुलिस के अनुसार, घटना निखिल पाटिल (22) निवासी कृष्णबाग कॉलोनी के साथ हुई है। निखिल सत्यसाईं चौराहे पर स्थित एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। रोज की तरह नाइट शिफ्ट खत्म कर सुबह 3:30 बजे कंपनी से बाइक पर घर के लिए निकले थे। तड़के 4 बजे घर के पास की गलियों में पहुंचे थे, तभी एक गली के रास्ते में ईंटों की पाल देखकर उन्होंने बाइक रोकी और रास्ता साफ करने के लिए ईंट हटाने लगे।

अचानक आ गए तीन युवक, गालीगलौज करने लगे

फरियादी ने बताया, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक अचानक वहां पहुंचे और गालीगलौज शुरू कर दी। मैंने विरोध किया तो एक बदमाश ने डंडे से मेरे चेहरे पर हमला कर दिया। इससे मेरे दांत टूट गए। निखिल कुछ समझ पाता तब तक बदमाश उस पर हावी हो गए। घायल निखिल ने सवाल किया तो तीनों बदमाश धमकी देने लगे। निखिल ने शंका जताई कि बदमाश उन्हें लूटने की फिराक में थे। शायद अन्य वाहन चालकों को भी लूटना चाहते थे। किस्मत अच्छी थी कि उसी दौरान नाइट गश्त कर रही एक पुलिस की गाड़ी वहां आ गई और बदमाश अपनी गाड़ी उठाकर भाग निकले।

फोन कर पिता को बुलाया

पुलिस ने निखिल को उठाया और परिजन को सूचना दी। कुछ जवान बदमाशों के पीछे लगे, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। घायल ने पिता को फोन कर बुलाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Source link
#इदर #म #ईट #क #पल #बनकर #रक #रसत #सफटवयर #इजनयर #अवरध #हटन #रक #त #बदमश #न #डड #स #पट #दत #तड

Post Comment