Monsoon Update: इंदौर में गर्मी व उमस कर रही परेशान, अगले तीन दिन बूंदाबांदी होने की संभावना

Monsoon Update: इंदौर में गर्मी व उमस कर रही परेशान, अगले तीन दिन बूंदाबांदी होने की संभावना

दौर में शुक्रवार दोपहर में धूप व उमस ने शहरवासियों को परेशान किया। वहीं दिन में बादल भी छाए। धूप के कारण बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन के तापमान मे…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 07:57:04 AM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 07:57:04 AM (IST)

शाम को बादल छाये और छावनी क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। (राजू पवार)

HighLights

1. इंदौर में शुक्रवार दोपहर में धूप व उमस ने शहरवासियों को परेशान किया। वहीं दिन में बादल भी छाए
2. धूप के कारण बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन के तापमान में मामूली राहत रही
3. अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में शुक्रवार दोपहर में धूप व उमस ने शहरवासियों को परेशान किया। वहीं दिन में बादल भी छाए। धूप के कारण बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन के तापमान में मामूली राहत रही। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य स से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

दोपहर बाद शहर में रीगल सहित कुछ हिस्सों में बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले तीन दिन दिन तक बादल छाएंगे और शहर के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।

बादल छाएंगे और बूंदाबांदी की संभावना है

शुक्रवार को गर्मी व उमस ने शहरवासियों को दिन में परेशान किया। दोपहर बाद शहर के कुछ हिस्सों में बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को बादल छाएंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। दिन व रात का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

उल्लेखनीय है कि इंदौर सहित क्षेत्र में कई दिनों से मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। इससे वातावरण में गर्मी और उमस बढ़ गई है। इससे लोग हलाकान हो रहे हैं। अब सभी की निगाहें आसमान पर टिकी हुई हैं कि कब मानसून का अगला दौर आगे बढ़े और झमाझम बारिश हो, ताकि लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सके।

वहीं मालवा-निमाड़ अंचल में बोवनी के बाद खेतों में अब पौधों को पानी की आवश्यकता महसूस हो रही है। ऐसे में किसान भी चिंतित है कि जल्द ही पानी बरसे तो खेतों की प्यास बुझे, नहीं तो बोवनी खराब होने की आशंका है। खेतों में बीजों का अंकुरण हो चुका है और नन्हे-नन्हे पौधों को अब पानी की जरूरत है। ऐसे में कई दिनों से बारिश नहीं होने के चलते पौधे मुरझाने लगे हैं। किसानों को अपनी फसल के बर्बाद होने की चिंता सता रही है। जल्द ही पानी नहीं बरसा तो कई जगह फिर से बोवनी करने की नौबत आ जाएगी।

Weather of MP: मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में 20 जुलाई से भारी बारिश की संभावना, यहां बदलेगा मौसम

#Monsoon #Update #इदर #म #गरम #व #उमस #कर #रह #परशन #अगल #तन #दन #बदबद #हन #क #सभवन

Previous post

ফিফা বিশ্বকাপ লাইভ স্কোর: ফ্রান্স ০-৪ ইংল্যান্ড লাইভ আপডেট, বিশ্বকাপে থ্রি লায়ন্সের গোলবন্যা

England’s Bukayo Saka (7) celebrates scoring his side’s fourth goal during the World Cup third-place playoff match between France and England. | Photo Credit: AP

England’s Bukayo Saka (7) celebrates scoring his side’s fourth goal during the World Cup third-place playoff match between France and England. | Photo Credit: AP

্রান্স বনাম ইংল্যান্ড লাইভ: বিশ্বকাপের ৩য় স্থান নির্ধারণী ম্যাচে ব্রোঞ্জের লড়াইয়ে মুখোমুখি দুই পরাশক্তি! এমবাপ্পে ও বেলিংহামের এই মেগা ম্যাচের প্রতি মুহূর্তের লাইভ স্কোর, গোল, লাইনে-আপ ও ব্রেকিং আপডেট পেতে এখনই ক্লিক করুন।
#ফফ #বশবকপ #লইভ #সকর #ফরনস #০৪ #ইলযনড #লইভ #আপডট #বশবকপ #থর #লযনসর #গলবনয

Next post

America’s Best Theme Parks to Visit, Ranked

Post Comment