×
छिंदवाड़ा के ELC चौक का डिवाइडर बना हादसों का हॉटस्पॉट:  6 महीने में 15 से ज्यादा दुर्घटनाएं, फिर डिवाइडर पर चढ़ी पिकअप – Chhindwara News

छिंदवाड़ा के ELC चौक का डिवाइडर बना हादसों का हॉटस्पॉट: 6 महीने में 15 से ज्यादा दुर्घटनाएं, फिर डिवाइडर पर चढ़ी पिकअप – Chhindwara News


छिंदवाड़ा शहर के व्यस्त ईएलसी (ELC) चौक पर बना डिवाइडर लगातार सड़क हादसों की वजह बनता जा रहा है। शनिवार शाम एक बार फिर एक पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में दूसरे वाहन की मदद से पिकअप को नीचे उतारा गया। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद अब तक न तो डिवाइडर में कोई सुधार किया गया है और न ही सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। दो दिन पहले भी डिवाइडर पर चढ़ गई थी कार शनिवार की घटना से महज दो दिन पहले इसी स्थान पर एक स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर पर चढ़कर बीच में फंस गई थी। दोनों घटनाओं ने एक बार फिर ईएलसी चौक की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।लोगों का कहना है कि इस डिवाइडर पर वाहन चढ़ने की घटनाएं अब आम हो गई हैं। 6 महीने में 15 से ज्यादा हादसे स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पिछले छह महीनों में इस डिवाइडर से टकराकर 15 से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं। अधिकांश मामलों में वाहनों को नुकसान पहुंचा है, जबकि कई बार गंभीर दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। क्या हैं लगातार हो रहे हादसों की वजह? स्थानीय लोगों ने हादसों के पीछे कई कारण बताए हैं— स्थायी समाधान की मांग लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नागरिकों का कहना है कि नगर निगम और यातायात विभाग को तत्काल डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर, फ्लैशिंग लाइट और स्पष्ट चेतावनी संकेतक लगाने चाहिए। साथ ही डिवाइडर के डिजाइन की भी समीक्षा की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।

#छदवड #क #ELC #चक #क #डवइडर #बन #हदस #क #हटसपट #महन #म #स #जयद #दरघटनए #फर #डवइडर #पर #चढ #पकअप #Chhindwara #News

Post Comment