×
नर्मदा लाइन में लीकेज और नदी में कचरा आने से इंदौर में आज पानी का गंभीर संकट, 19 टंकियां खाली

नर्मदा लाइन में लीकेज और नदी में कचरा आने से इंदौर में आज पानी का गंभीर संकट, 19 टंकियां खाली

दौर शहर के एक बड़े हिस्से में रविवार को जलप्रदाय (वॉटर सप्लाई) बुरी तरह प्रभावित रहेगा। नर्मदा मैकेनिकल और जलप्रदाय विभाग को एक साथ दो बड़ी तकनीकी चुन…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 08:44:32 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 08:44:32 AM (IST)

इंदौर में पानी की समस्या। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. तीनों चरणों के पंप घंटों रहे बंद, सुधार कार्य के बाद रात को शुरू हो सकी पंपिंग
  2. शहर के बड़े हिस्से में कम दबाव (लो-प्रेशर) से होगा पानी का वितरण
  3. नर्मदा मैकेनिकल और जलप्रदाय विभाग को एक साथ दो बड़ी तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर के एक बड़े हिस्से में रविवार को जलप्रदाय (वॉटर सप्लाई) बुरी तरह प्रभावित रहेगा। नर्मदा मैकेनिकल और जलप्रदाय विभाग को एक साथ दो बड़ी तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण शहर की 19 मुख्य पानी की टंकियां पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सामान्य दिनों के मुकाबले बेहद कम दबाव (लो-प्रेशर) से पानी की सप्लाई की जाएगी।

नदी में कचरा आने से थमे पंप, संप का वाटर लेवल गिरा

विभाग को रविवार को दोहरी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। पहली समस्या नर्मदा तृतीय चरण में आई, जहां सुबह 8:30 बजे नदी में भारी मात्रा में कचरा आ गया। सफाई कार्य के लिए विभाग को 90 MLD क्षमता के पंप बंद करने पड़े। इसके बाद शाम 4:00 बजे संप का वॉटर लेवल अचानक गिर जाने से एक और 90 MLD का पंप बंद करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद रात 8:00 बजे 270 MLD के पंप दोबारा चालू किए जा सके।

दूसरी बड़ी रुकावट बड़गोंदा ग्राम के पास सामने आई, जहां नर्मदा प्रथम और द्वितीय चरण की 1200 एमएम व्यास वाली मुख्य ग्रेविटी पाइपलाइन में एक बड़ा लीकेज हो गया। दोपहर 2:50 बजे इस लीकेज को सुधारने का काम शुरू किया गया, जिसके चलते इन चरणों के सभी पंप घंटों बंद रहे। आखिरकार शाम 7:30 बजे काम पूरा होने के बाद ही पंप दोबारा चालू किए जा सके।

आज इन 19 टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी

नर्मदा प्रथम और द्वितीय चरण के पंप लंबे समय तक बंद रहने के कारण रविवार सुबह इन 19 मुख्य टंकियों से होने वाला जलप्रदाय पूरी तरह ठप रहेगा या फिर नाममात्र का होगा। प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार हैं:

Source link
#नरमद #लइन #म #लकज #और #नद #म #कचर #आन #स #इदर #म #आज #पन #क #गभर #सकट #टकय #खल

Post Comment