रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आरटीओ कार्यालय के एक निजी कर्मचारी को फटकार लगाते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं, “ए चुप… मेहरिया वो हैं या तुम? यानी वो मर्द हो गईं और तुम मेहरिया हो गए। आज के बाद इतनी कड़ी कार्रवाई करूंगा कि हमेशा याद रखोगे। कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे।” यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। मामला रीवा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में महिला कर्मचारी (बाबू) दर्शना वाकड़े और निजी कर्मचारी शैलू गुप्ता के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। महिला कर्मचारी ने शैलू गुप्ता पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी बिना पूर्व सूचना के आरटीओ कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। जवाब सुनकर नाराज हुए कलेक्टर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शैलू गुप्ता से जवाब मांगा। इस पर उन्होंने महिला कर्मचारी पर ही गाली-गलौज का आरोप लगाया। साथ ही आम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार होने की बात भी कही। यह सुनते ही कलेक्टर नाराज हो गए और मौके पर ही उन्हें कड़ी फटकार लगाई। इसी दौरान उनकी “मेहरिया” वाली टिप्पणी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने परिसर में मौजूद अनधिकृत वेंडरों और बाहरी लोगों को तत्काल बाहर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्किंग और व्यवस्था सुधारने के निर्देश कलेक्टर ने कार्यालय की पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से इसे व्यवस्थित करने को कहा। उनका कहना था कि आरटीओ परिसर आम नागरिकों की सुविधा के लिए है, न कि अनधिकृत गतिविधियों के लिए। लगातार मिल रही थीं शिकायतें प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आरटीओ कार्यालय में आम लोगों से अभद्र व्यवहार और महिलाओं के साथ अशोभनीय आचरण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। RTO को दिए सख्त निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आरटीओ परिसर में प्रवेश व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित की जाए। केवल अधिकृत लोगों को ही प्रवेश दिया जाए। आम नागरिकों को पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में सेवाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा मिलीं तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। आरटीओ आशुतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशों का पालन शुरू कर दिया गया है। परिसर में अनधिकृत लोगों की आवाजाही रोकने, व्यवस्था सुधारने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Source link
#रव #कलकटर #बल #महरय #मरद #ह #गई #अब #महल #करमचर #स #ववद #पर #RTO #पहच #परइवट #करमचर #क #बत #पर #भडक #Rewa #News
Previous post
Middle East crisis live: tankers carrying Saudi oil turned back after Houthi threats; Trump claims US will hit Iran nuclear storage facility ‘pretty soon’
Next post



Post Comment