नीट पेपर लीक मुद्दे पर जारी आंदोलन के बीच अब कांग्रेस ने पूरा ध्यान जेनेरेशन-जेड (जेन-जी) और विद्यार्थियों पर केंद्रीत कर लिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस …और पढ़ें
HighLights
- ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को एक साथ देशभर में अलग-अलग जगह छात्र संवाद आयोजित करने का निर्देश दिया है
- एक ही दिन में आयोजित हो रहे इन संवादों में दिल्ली से ही नेताओं के नाम तय कर भेजे गए हैं
- इंदौर में भी तीन नेता आएंगे और एक ही दिन में तीन अलग-अलग जगह संवाद करेंगे
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : नीट पेपर लीक मुद्दे पर जारी आंदोलन के बीच अब कांग्रेस ने पूरा ध्यान जेनेरेशन-जेड (जेन-जी) और विद्यार्थियों पर केंद्रित कर लिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को एक साथ देशभर में अलग-अलग जगह छात्र संवाद आयोजित करने का निर्देश दिया है।
जिन शहरों में संवाद आयोजित करने का निर्देश दिया है वे सभी उन प्रदेशों में शिक्षा के केंद्र माने जाते हैं। खास बात है कि एक ही दिन में आयोजित हो रहे इन संवादों में दिल्ली से ही नेताओं के नाम तय कर भेजे गए हैं। इंदौर में भी तीन नेता आएंगे और एक ही दिन में तीन अलग-अलग जगह संवाद करेंगे। शाम को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब रविंद्र नाट्य गृह में युवा संवाद का आयोजन करेंगे।
बिना किसी शोर-शराबे और राजनीतिक बैनर पोस्टर के आयोजन करने के निर्देश का पत्र मिला है। बीते महीनेभर से कांग्रेस नेताओं को कहा गया था कि वे होस्टलों और कोचिंग क्लासों में जाकर विद्यार्थियों से बात करें। इसके बाद दिल्ली से दो दिन पहले एक पत्र भेजा गया। इसमें नेताओं के नाम भेजकर निर्देश दिया गया कि वे जाकर छात्रों और अभिभावकों से संवाद करें।
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, पूर्व विधायक हीना कांवेर को छात्रों से संवाद के लिए भेजा जा रहा है। दिल्ली से आए निर्देश के बाद इंदौर शहर कांग्रेस ने तुरत-फुरत में तैयारी की। छात्रों को ढूंढा गया और अब बुधवार को अपने नेताओं को छात्रों के बीच ले जाया जा रहा है। पहले कांग्रेस नेताओं ने कोशिश की थी कि वे स्थानीय यूनिवर्सिटी और शासकीय होस्टल में जाकर छात्रों से संवाद करें हालांकि इस संबंध में कांग्रेस नेताओं को अनुमति नहीं मिल सकी।
तीन आयोजन तीन नेता
इंदौर में बुधवार को छात्र संवाद नाम से तीन आयोजन एक साथ होंगे। विधानसभा सत्र जारी रहने के कारण उमंग सिंघार इंदौर नहीं आ रहे हैं लिहाजा उनकी जगह इंदौर में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी राजस्थान के धीरज गुर्जर इंदौर पहुंचेंगे। हीना कांवरे और प्रियव्रत सिंह भी इंदौर में रहेंगे। कांवरे तिलक नगर की कोचिंग क्लास में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मोनिका मंडरे के साथ संवाद करेंगे। प्रियव्रतसिंह चितावद में छात्रों से संवाद करेंगे इस आयोजन मेें यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव पुनित पारिया भी रहेंगे। तीसरे आयोजन में धीरज गुर्जर मरीमाता क्षेत्र में छात्र संवाद करेंगे इस आयोजन की कमान युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शांभवी शुक्ला संभाल रही है। शाम को रविंद्र नाट्य गृह में होने वाले आयोजन की कमान भी शांभवी शुक्ला को दी गई है।
कोटा का संदेश यहां भी
राहुल गांधी ने जून में कोटा में छात्र पंचायत की थी। उसी थीम और संदेश पर इंदौर में भी छात्र संवाद हो रहा है। इसमें कांग्रेस नेता कोचिंग के बढ़ते खर्च, नीट व अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक व गड़बड़ी। सीबीएसई के खराब रिजल्ट के साथ ही मुफ्त शिक्षा जैसे मुद्दों पर छात्रों से समर्थन मांगेंगे। इस दौरान नीट में भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी मिलने कांग्रेस नेता पहुंचेंगे। अब तक हुए 90 से ज्यादा पेपर लीक और विद्यार्थियों की आत्महत्या के साथ कम होती सरकारी नौकरियों और बेरोजगारी जैसे मुद्दे भी संवाद में उठाए जाएंगे।
Source link
#दलल #स #आय #फरमन #कगरस #न #लगय #छतर #पर #धयन #आज #इदर #म #तन #जगह #नत #करग #सवद



Post Comment