×
जिम्बाब्वे में अब तक हो चुका है 22 भारतीय प्लेयर्स का T20I डेब्यू, लिस्ट में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी का नाम

जिम्बाब्वे में अब तक हो चुका है 22 भारतीय प्लेयर्स का T20I डेब्यू, लिस्ट में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी का नाम

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से T20I सीरीज का आगाज होने जा रहा है।  भारतीय क्रिकेट में जिम्बाब्वे सिर्फ एक और विदेशी दौरा नहीं है, बल्कि पिछले डेढ़ दशक में यह वह मंच बन चुका है, जहां कई युवा खिलाड़ियों ने पहली बार टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनकर T20I क्रिकेट में कदम रखा। यही वजह है कि भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा डेब्यू कराने वाले देशों की लिस्ट में जिम्बाब्वे दूसरे स्थान पर है। जिम्बाब्वे की धरती पर अब तक 22 भारतीय खिलाड़ी अपना T20I डेब्यू कर चुके हैं।  भारत के बाद किसी एक देश में यह उनकी ओर से डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। भारत में 31 खिलाड़ी अपना T20I डेब्यू करने में कामयाब रहे हैं।

जिम्बाब्वे में हुआ है 20 से ज्यादा भारतीय का डेब्यू

जिम्बाब्वे में T20I डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए, तो इनमें विराट कोहली (2010), रविचंद्रन अश्विन (2010), नमन ओझा (2010), अमित मिश्रा (2010), स्टुअर्ट बिन्नी (2015), केदार जाधव (2015), मनीष पांडे (2015), अक्षर पटेल (2015), संदीप शर्मा (2015), संजू सैमसन (2015), युजवेंद्र चहल (2016), ऋषि धवन (2016), मनदीप सिंह (2016), केएल राहुल (2016), जयदेव उनादकट (2016), धवल कुलकर्णी (2016), बरिंदर सरां (2016), ध्रुव जुरेल (2024), रियान पराग (2024), साई सुदर्शन (2024), तुषार देशपांडे (2024) और अभिषेक शर्मा (2024) शामिल हैं।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से शुरू होने जा रही तीन मैचों की T20 सीरीज एक बार फिर नई प्रतिभाओं की परीक्षा मानी जा रही है। इंग्लैंड और आयरलैंड के चुनौतीपूर्ण दौरे के बाद भारतीय टीम अब हरारे पहुंच चुकी है। हालांकि, इस बार मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि भविष्य की टीम तैयार करने का भी है।

हेड टू हेड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार

करीब दो साल पहले जब भारत ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था, तब टीम T20 वर्ल्ड कप जीतकर पहुंची थी। इसके बावजूद युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। बाद में टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार चार मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। अब आयरलैंड और इंग्लैंड में T20I सीरीज में करारी शिकस्त झेलने के बाद टीम मैनेजमेंट मजबूत कॉम्बिनेशन के साथ-साथ बेंच स्ट्रेंथ को भी परखने चाहेगी।  गौरतलब है कि भारत का जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 14 मुकाबलों में भारत ने 11 जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे के खाते में केवल तीन जीत आई हैं।

यह भी पढ़ें:

‘टीम में फेलियर के डर के लिए कोई जगह नहीं’, जिम्बाब्वे में T20I सीरीज के आगाज से पहले बोले कप्तान अय्यर

वैभव सूर्यवंशी के लिए अब परीक्षा की घड़ी, जोफ्रा आर्चर वाली रणनीति अपना सकती है जिम्बाब्वे की टीम

Latest Cricket News


#जमबबव #म #अब #तक #ह #चक #ह #भरतय #पलयरस #क #T20I #डबय #लसट #म #एक #स #बढकर #एक #खलड #क #नम

Post Comment