×
भारतीय विमेंस हॉकी का मुकाबला आज, कबड्डी का सेमीफाइनल भी:एशियन गेम्स में 8 मेडल इवेंट में इंडिया की दावेदारी; शूटिंग-एथलेटिक्स में गोल्ड का मौका

भारतीय विमेंस हॉकी का मुकाबला आज, कबड्डी का सेमीफाइनल भी:एशियन गेम्स में 8 मेडल इवेंट में इंडिया की दावेदारी; शूटिंग-एथलेटिक्स में गोल्ड का मौका

  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games 2026 India Medal Tally | Hockey & Kabaddi Semifinal Update

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एशियन गेम्स में भारतीय विमेंस हॉकी टीम पुल-B के मुकाबले में आज जापान से भिड़ेगी। टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0, इंडोनेशिया को 17-1 और थाईलैंड को 20-1 को हराया है।

शुक्रवार को भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीम सेमीफाइनल खेलगी। कुल 8 मेडल में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। टीम के पास शूटिंग और एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा।

दिनभर में कुल 37 गोल्ड पर फैसला होगा। स्वीमिंग में सबसे ज्यादा 7 गोल्ड दांव पर होंगे। वहीं एथलेटिक्स में 6, जबकि आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में 5 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे।

सुबह शूटिंग और कैनो स्प्रिंट से शुरुआत

सुबह 6:15 बजे कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। 6:30 बजे प्रोहित बरई और प्रसन्ना कुमार पुरुष कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल खेलेंगे।

7:15 बजे एपीएस तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन के फाइनल में उतरेंगे। 8:10 बजे धनामंजुरी ख्वैरकपाम, पूजा, सोनिया देवी फेइरेम्बम और पार्वती गीता महिला कयाक फोर 500 मीटर फाइनल खेलेंगी।

क्वालिफाई करने पर 8:30 बजे कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में उतर सकती हैं।

विमेंस हॉकी में जापान से मुकाबला

हॉकी का मुकाबला सुबह 7:30 बजे से भारत और जापान की महिला टीमों के बीच होगा। इसी दौरान टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे।

6:30 बजे दिया चिताले-मानुष शाह और हरमीत देसाई-यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ियां मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल खेलेंगी। 7:30 बजे जी. साथियान-हरमीत देसाई पुरुष डबल्स राउंड-2 में उतरेंगे।

बैडमिंटन में 6:10 बजे ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड में खेलेंगे। 12:30 बजे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी पुरुष डबल्स के पहले राउंड में उतरेंगे।

दीपिका पिछले 2 मैच में 17 गोल कर चुकी हैं। उन्होंने उज्बेकिस्तान के खिलाफ 8 और थाईलैंड के खिलाफ 9 गोल दागे थे।

दीपिका पिछले 2 मैच में 17 गोल कर चुकी हैं। उन्होंने उज्बेकिस्तान के खिलाफ 8 और थाईलैंड के खिलाफ 9 गोल दागे थे।

कबड्डी में महिला टीम नेपाल, पुरुष थाईलैंड के खिलाफ उतरेंगे

सुबह 9:30 बजे भारतीय महिला कबड्डी टीम नेपाल के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। इसके बाद 10:45 बजे पुरुष टीम थाईलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमें जीतीं तो फाइनल में उनके पास गोल्ड जीतने का मौका रहेगा।

भारतीय मेंस टीम ने ग्रुप-A में चारों मैच जीते। टीम ने जापान, साउथ कोरिया, बांग्लादेश और चीनी चाइपे को हराया।

भारतीय मेंस टीम ने ग्रुप-A में चारों मैच जीते। टीम ने जापान, साउथ कोरिया, बांग्लादेश और चीनी चाइपे को हराया।

स्क्वैश में क्वार्टरफाइनल

सुबह 9:15 बजे अभय सिंह पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में जापान के रयूनोसुके त्सुकुए से खेलेंगे। 10 बजे अनाहत सिंह महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में तन्वी खन्ना के सामने होंगी।

10:45 बजे वीर चोटरानी पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में मुहम्मद इरफान से मुकाबला करेंगे। सुबह 7 बजे जोशना चिनप्पा-वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल खेलेगी।

बॉक्सिंग में सचिन और प्रीति

बॉक्सिंग में सुबह 10:15 बजे सचिन सिवाच राउंड ऑफ-16 में UAE के अबू जाजेह मोहम्मद से भिड़ेंगे। दोपहर 2:15 बजे प्रीति पवार का मुकाबला उत्तर कोरिया की मी चोल पांग से होगा।

इसके अलावा टेबल टेनिस में सुबह 9 बजे यशस्विनी घोरपड़े, 9:45 बजे श्रीजा अकुला और 10:30 बजे मानव ठक्कर अपने-अपने सिंगल्स राउंड-2 मुकाबले खेलेंगे।

प्रीति और सचिन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीते थे।

प्रीति और सचिन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीते थे।

एथलेटिक्स में 4 मेडल इवेंट

दोपहर 3:35 बजे मनप्रीत कौर और कृष्णा जयशंकर मेनन महिला शॉट पुट फाइनल में उतरेंगी। 4:33 बजे सिंधुश्री गणेशा और बारानिका एलंगोवाल महिला पोल वॉल्ट फाइनल खेलेंगी।

शाम 5:02 बजे गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 5:10 बजे दमनीत सिंह और प्रवीण कुमार पुरुष हैमर थ्रो फाइनल में हिस्सा लेंगे।

100 मीटर में अनीमेश और गुरिंदरवीर

शाम 4:11 बजे गुरिंदरवीर सिंह और 4:19 बजे अनीमेश कुजूर पुरुष 100 मीटर सेमीफाइनल में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर दोनों शाम 6:50 बजे फाइनल में दौड़ सकते हैं।

इसके अलावा शाम 5:53 बजे किरण महिला 400 मीटर हीट्स, 6:01 बजे प्राची महिला 400 मीटर हीट्स और 6:21 बजे विशाल टीके पुरुष 400 मीटर हीट्स में हिस्सा लेंगे।

ई-स्पोर्ट्स में साउथ कोरिया से मुकाबला

सुबह 7:55 बजे भारत की टीम पोकेमॉन यूनाइट में साउथ कोरिया के खिलाफ खेलेगी। इसके अलावा दिनभर बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग, फेंसिंग, बॉक्सिंग और अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपने मुकाबले खेलेंगे।

25 सितंबर को भारत का शेड्यूल:

खबरें और भी हैं…

#भरतय #वमस #हक #क #मकबल #आज #कबडड #क #समफइनल #भएशयन #गमस #म #मडल #इवट #म #इडय #क #दवदर #शटगएथलटकस #म #गलड #क #मक

Previous post

सुविधा का अभाव : श्राद्ध पक्ष में गयाजी जाने वाले श्रद्धालुओं का दबाव, इंदाैर-हावड़ा एक्सप्रेस में वेटिंग 100 पार

Next post

सतना में भारी बारिश का अलर्ट! स्कूलों में 25 और 26 सितंबर को छुट्टी घोषित, 8वीं तक के बच्चों का अवकाश

Post Comment