×
Billie Jean King Cup के पहले सेमीफाइनल में होगा Spain vs Czechia का आमना-सामना, VETO OTT पर देखें लाइव

Billie Jean King Cup के पहले सेमीफाइनल में होगा Spain vs Czechia का आमना-सामना, VETO OTT पर देखें लाइव

महिला टेनिस की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता बिली जीन किंग कप में आज से यानी 25 सितंबर से सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत होगी, जिसमें पहला सेमीफाइनल मैच स्पेन और चेकिया की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमों का क्वार्टर फाइनल में काफी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसके चलते सेमीफाइनल मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। टेनिस फैंस पहले सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं। स्पेन और चेकिया के बीच में यह सेमीफाइनल मुकाबला चीन के शेनझेन बे स्पोर्ट्स सेंटर एरिना में खेला जाएगा।

कब और कहां और कैसे देखा पाएंगे लाइव एक्शन?

25 सितंबर को बिली जीन किंग कप का पहला सेमीफाइनल मैच स्पेन और चेकिया के बीच में खेला जाएगा जिसका सीधा प्रसारण स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर VETO OTT ऐप पर बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा। आप इस सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग VETO OTT पर देख सकते हैं। स्पेन और चेकिया के बीच में पहले सेमीफाइनल मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार 25 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से होगी।

हेड टू हेड में दोनों टीमें बराबरी पर

बिली जीन किंग कप के इतिहास में स्पेन और चेकिया की टीम के बीच में अब तक 6 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें दोनों टीमों के बीच में बराबरी का मुकाबला देखने को मिला है। स्पेन ने जहां तीन बार जीत दर्ज की है तो वहीं चेकिया की टीम भी तीन बार जीत हासिल करने में कामयाब रही है। वहीं दोनों टीमों के बीच में अब तक सिंगल्स इवेंट के 18 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 9 बार स्पेन तो वहीं 9 बार चेकिया की टीम ने जीत हासिल की है। इसके अलावा 5 डबल्स मैचों को लेकर बात की जाए तो उसमें चेकिया ने तीन मैच जीते हैं, जबकि स्पेन दो मैच जीतने में कामयाब रहा है। पिछली बार दोनों टीमों की जब भिड़ंत साल 2025 में हुई थी तो तीन मैचों में से स्पेन ने दो को अपने नाम करने के साथ जीत हासिल की थी।

स्पेन ने कजाकिस्तान तो चेकिया ने ग्रेट ब्रिटेन को दी थी क्वार्टर फाइनल में मात

इस बार टूर्नामेंट में स्पेन और चेकिया दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। स्पेन की टीम का सामना क्वार्टर फाइनल मैच में कजाकिस्तान से हुआ था, जिसको वह 2-1 के अंतर से जीतने में कामयाब रहे थे। वहीं चेकिया की टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन को एकतरफा 2-0 से मात देने के साथ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह को पक्का किया।

ये भी पढ़ें

चीन को हराकर इटली बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, VETO OTT पर दिखा जबरदस्त एक्शन

यूक्रेन ने बेल्जियम को हराकर बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई


#Billie #Jean #King #Cup #क #पहल #समफइनल #म #हग #Spain #Czechia #क #आमनसमन #VETO #OTT #पर #दख #लइव

Post Comment