नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर भंवरकुआं चौराहे पर युवाओं का विरोध तेज हो गया है। प्रदर्शन के दौरान दिनभर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा इकट्ठा हु…और पढ़ें
HighLights
- नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर भंवरकुआं चौराहे पर युवाओं का विरोध तेज हो गया है
- प्रदर्शन के दौरान दिनभर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा इकट्ठा हुए, जहां वे धरना दे रहे हैं
- वे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते नजर आए
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर भंवरकुआं चौराहे पर युवाओं का विरोध तेज हो गया है। प्रदर्शन के दौरान दिनभर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा इकट्ठा हुए। जहां वे धरना देने में लगे है और वे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते नजर आए।
मंगलवार को भंवरकुआं चौराहे पर प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक भंवरकुआं चौराहे पर चल रहा धरना बिना अनुमति के किया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
कक्षाएं नहीं लेने के बावजूद परीक्षा के लिए बना रहे दवाब
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के स्कूल आफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए है। जहां शिक्षिका द्वारा कक्षाएं नहीं लेने की बात सामने आई है। इसके कारण पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है। फिर भी परीक्षा के लिए मजबूर किया जा रहा है।
मामले में विद्यार्थियों ने कुलगुरु डा. राकेश सिंघई से शिकायत की है, जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर पर मानसिक दबाव और कक्षाएं नहीं लगाने की बात कहीं। एमएड तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने असिस्टेट प्रोफेसर डा. परीनीता रत्नपारखी की शिकायत की है। छात्रों का कहना है कि विभाग में एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेशन विषय पढ़ाती है, लेकिन इनकी एक भी कक्षाएं नहीं लगी हैं।
इसके बारे में विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण शिंदे से कई बार जानकारी दी है। मगर शिक्षिका विषय पढ़ाने को तैयार नहीं है। सिलेबस पूरा नहीं करने के बावजूद विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए दवाब बनाया है। मगर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। इसके बाद शिक्षिका ने विद्यार्थियों को संबंधित विषय में फेल कर दिया है। छात्रों का कहना है कि अधिकांश विद्यार्थी यूजीसी-नेट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
ऐसे में शैक्षणिक विवाद और एटीकेटी के कारण उनके करियर पर असर पड़ने लगा है। छात्रों ने मंगलवार को कुलसचिव प्रज्वल खरे से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि कुलगुरु से मामले की निष्पक्ष जांच कराए। मामले में विभागाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षिकों को कक्षाएं लगाने को लेकर कई बार नोटिस दिया है।
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर एमपी कांग्रेस का प्रदर्शन, जीतू पटवारी समेत कई नेता हिरासत में, रात भर चले ड्रामे के बाद हुए रिहा
Source link
#नट #पपर #लक #ममल #पर #इदर #म #छतर #क #परदरशन #जर #पलस #क #सदश #स #बढ #ववद



Post Comment