नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर की रेल सुविधाओं की अनदेखी को लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने एक बार फिर पत्र लिखा है। पश्चिम रेलवे के जीएम रामश्रय पांडे को पत्र लिखकर शहर के साथ हो रही उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए लिखे पत्र में महाजन ने रेलवे पर इंदौर की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
महाजन ने पत्र में लिखा कि जयपुर-इंदौर और रीवा-इंदौर रेल सेवाओं के प्रस्ताव लंबित हैं। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित मेमू सेवा का रैक इंदौर से हटा दिया, जबकि उसकी जगह पुराने डेमू रैक चलाए जा रहे हैं, जो अक्सर खराब हो जाते हैं।
उन्होंने यह भी लिखा कि पुणे-इंदौर ट्रेन लंबे समय से बंद है, लेकिन उसे वैकल्पिक मार्ग से शुरू नहीं किया गया। वहीं, अजमेर और ग्वालियर की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा रहा है। वहीं, पटना, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) जाने वाली ट्रेनों के फेरे नहीं बढ़ाए गए हैं, जबकि इनकी मांग लगातार बनी हुई है।
महू-उज्जैन के बीच लोकल ट्रेन और अयोध्या के लिए सीधी रेल सेवा नहीं होने का उल्लेख किया। लक्ष्मीबाई नगर में दो अतिरिक्त प्लेटफार्म और महू में अतिरिक्त लाइन क्षमता उपलब्ध होने के बावजूद रेलवे द्वारा सुविधाएं नहीं बढ़ाई जा रहीं। उन्होंने सवाल उठाया कि 40 लाख की आबादी वाले शहर के लिए क्या मौजूदा रेल सुविधाएं पर्याप्त हैं? सचालित किया जा रहा है।
लक्ष्मीबाई नगर से श्री गंगानगर गोगामेड़ी ट्रेन प्रतिदिन चलाने की मांग
राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज राज्यसभा सदस्य ने मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट की। (नईदुनिया प्रतिनिधि)
इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर से श्री गंगानगर गोगामेड़ी ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाएगी श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज राज्यसभा सदस्य ने मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट की। ट्रेन के विषय में चर्चा के दौरान रेल मंत्री ने इस ट्रेन को प्रतिदिन करने के निर्देश दिए।
इस ट्रेन के प्रतिदिन इंदौर से चलने से नीमच भादव माता, शिखर खाटूश्याम, गोगादेव गोगामेड़ी मेले में जाने वाले महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात के लाखों यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री ने निर्णय लिया। इसी के साथ अन्य ट्रेन है जो गोगामेड़ी पर नहीं रुकती है अमलापुर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनल से श्रीगंगा नगर और रामेश्वरम से फिरोजपुर कैंट चलने वाली एक्सप्रेस उनके ठहराव का भी निर्देश दिया।
साथ ही गोगामेडी मेला एवं रामदेवरा मेले के लाखों तीर्थ यात्रियों के ट्रेन संबंध में भी सार्थक चर्चा हुई और मेले में रेल संबंध मे उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।
लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित, 14 अगस्त तक चलेगी
Source link
#जयपरइदर #और #रवइदर #रल #सवओ #क #परसतव #लबत #परव #लकसभ #सपकर #समतर #महजन #न #जतई #नरजग



Post Comment