इंदौर में लॉ छात्रा ब्लैकमेलिंग का शिकार, मिलने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, बनाई फर्जी आईडी

इंदौर में लॉ छात्रा ब्लैकमेलिंग का शिकार, मिलने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, बनाई फर्जी आईडी

छात्रा का आरोप है कि आदित्य ने उससे आपत्तिजनक अवस्था में फोटो मांगे। इनकार करने पर उसको धमकाया। वह बार-बार कॉल लगाने लगा। कुछ दिनों पूर्व उसने दोस्त औ…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 05:58:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 05:58:21 PM (IST)

आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

1. आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
2. सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेलिंग
3. इंदौर में लॉ छात्रा की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कानून की पढ़ाई कर रही छात्रा ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई। एक युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की और आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। छात्रा के मिलने से इनकार करने पर आरोपित ने वीडियो दोस्तों को भेज दिए। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी भी बना ली।

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती

राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपित आदित्य पुत्र राहुल वर्मा से सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों की आपस में बातचीत होती थी। वॉट्सऐप पर चैटिंग भी करने लगे थे।

आपत्तिजनक फोटो मांगकर दी धमकी

छात्रा का आरोप है कि आदित्य ने उससे आपत्तिजनक अवस्था में फोटो मांगे। इनकार करने पर उसको धमकाया। वह बार-बार कॉल लगाने लगा। कुछ दिनों पूर्व उसने दोस्त और सहेलियों को उसका वीडियो भेज दिया।

यह भी पढ़ें- मुंबई मंडल में भारी वर्षा, मेघनगर स्टेशन पर 10 घंटे फंसी उदयपुर-बांद्रा एक्सप्रेस; यात्री परेशान, कई बीमार

फर्जी आईडी बनाकर किए वीडियो अपलोड

उसने छात्रा के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली और उस पर भी वीडियो अपलोड कर दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपित आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Source link
#इदर #म #ल #छतर #बलकमलग #क #शकर #मलन #स #मन #करन #पर #आरप #न #अशलल #वडय #बनकर #दसत #क #भज #बनई #फरज #आईड

Previous post

सिनेजीवन: कमल हासन बोले- बच्चों को जवाब की जगह मिल रही हैं लाठियां और थलपति विजय की आखिरी फिल्म पर इमोशनल हुए अरुण विजय

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट देश में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर अपनी आवाज उठाई है। वहीं अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने भी शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने सरकार और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों की परेशानियों को समय रहते सुना जाना चाहिए था।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा करते हुए लिखा, ”पिछले कुछ दिनों ने मेरा दिल कई बार तोड़ा और फिर उम्मीद के साथ उसे जोड़ा। हर उस छात्र के पीछे एक सपना, परिवार की उम्मीद, वर्षों की मेहनत और त्याग की कहानी छिपी होती है। छात्र सिर्फ अपने लिए आवाज नहीं उठा रहे हैं, बल्कि वे उन लोगों की उम्मीदों का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिन्होंने उनका साथ दिया है। छात्रों का साहस समाज के सामने यह सवाल रखता है कि क्या हम वास्तव में उन लोगों की बात सुन रहे हैं, जो देश का भविष्य संभालने वाले हैं।”

वहीं, अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए देश की शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सवाल उठाए। कमल हासन ने कहा कि जब बच्चों की परेशानियों को समय रहते नहीं सुना जाता, तो हालात गंभीर हो जाते हैं।

उन्होंने लिखा, ”हमें तब सुनना चाहिए था, जब एक बच्चा रोया था लेकिन हमने तब तक इंतजार किया, जब तक बहुत सारे बच्चों की आवाज खामोश नहीं हो गई।”

कमल हासन ने शिक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा, ”ऐसी व्यवस्था, जहां पढ़ाई और सीखने की जगह सिर्फ कोचिंग का दबाव बढ़ जाए, जहां जिज्ञासा की जगह डर पैदा हो और जहां योग्यता की जगह गलत तरीके आगे आने लगें, वह व्यवस्था कमजोर हो जाती है। जब बच्चों को जवाब देने की जगह बैरिकेड और लाठियां मिलती हैं तो यह देश की विफलता है।”

Alia bhatt,kamal haasan,Entertainment

Next post

Furious TV Review: Emmy Rossum hunts a serial killer in this drama from the creator of New Girl

Post Comment