दूसरे कर्मचारियों का वेतन अपने खातों में ट्रांसफर करने वाले आईटी विभाग के दो कर्मचारियों अमन साल्वी और आउटसोर्स कर्मचारी अनुज पंवार की सेवाएं समाप्त क…और पढ़ें
HighLights
- निगमायुक्त क्षितिज सिंघल का बड़ा एक्शन
- IT विभाग के 2 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त
- ट्रांसफर कर रहे थे मस्टरकर्मियों की सैलरी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। NEFT की बैंक फाइल फेल होने का फायदा उठाकर दूसरे कर्मचारियों का वेतन अपने खातों में ट्रांसफर करने वाले आईटी विभाग के दो कर्मचारियों अमन साल्वी और आउटसोर्स कर्मचारी अनुज पंवार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इन कर्मचारियों ने पांच मस्टर कर्मचारियों का वेतन अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिया था।
निगमायुक्त के निर्देश पर गठित हुई थी जांच कमेटी
गौरतलब है कि निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को शिकायत मिली थी कि कुछ मस्टरकर्मियों का वेतन उनके खातों में नहीं पहुंचा है। गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए निगमायुक्त ने अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर की अध्यक्षता में इस संबंध में एक कमेटी गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए थे।
Source link
#इदर #नगर #नगम #म #वतन #घटल #NEFT #फल #हन #क #फयद #उठकर #हडप #मसटरकरमय #क #वतन #करमचर #बरखसत



Post Comment