शिकायत की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। गुरुवार को पुलिस ने अनीता पति तेजराम गेहलोत निवासी शाहपुरा को पकड़ लिया।
HighLights
- आरोपितों ने प्लाट को वैध बताकर रकम हासिल की और धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
- इस मामले की शिकायत की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
- गुरुवार को पुलिस ने अनीता पति तेजराम गेहलोत निवासी शाहपुरा को पकड़ लिया।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। क्राइम ब्रांच धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए रियल एस्टेट कंपनी रियलिटी यूनाइटेड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर अनीता गहलोत को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने कालोनी में विकास अनुमति के लिए शासन के पास बंधक रखे गए प्लाट को बेचने का झांसा देकर एक महिला से 18.75 लाख रुपये ऐंठ लिए।
एडिशनल डीसीपी(अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार फरियादिया वनिता डांगी से ऑर्किड पार्क Colony के प्लाट नंबर जे-16 का विक्रय अनुबंध कराया गया।
जबकि उक्त प्लाट पहले से ही विकास अनुमति के लिए शासन के पास Colony सेल में बंधक था। इस तरह आरोपितों ने प्लाट को वैध बताकर रकम हासिल की और धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
शिकायत की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। गुरुवार को पुलिस ने अनीता पति तेजराम गेहलोत निवासी शाहपुरा को पकड़ लिया।
अनीता कंपनी में डायरेक्टर के पद पर है और प्लेटनिम पैराडाइज बायपास पर रहती है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।
Source link
#बधक #पलट #क #फर #बतकर #लख #क #ठग #रयल #एसटट #कपन #क #डयरकटर #गरफतर



Post Comment