×
Indore News: इंदौर पहुंचीं मानवाधिकार आयोग की मॉनिटर, महिला अपराधों पर सख्त निगरानी की बात कही

Indore News: इंदौर पहुंचीं मानवाधिकार आयोग की मॉनिटर, महिला अपराधों पर सख्त निगरानी की बात कही

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की मॉनिटर पूर्वा मित्तल शनिवार को इंदौर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले महिला थाना पहुंचकर वहां की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला संबंधी अपराधों के पंजीयन, जांच और मामलों के निराकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।

पूर्वा मित्तल ने थाने में दर्ज विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और महिला अपराधों के मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के खिलाफ इस प्रकार की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। ऐसे मामलों की लगातार मॉनिटरिंग के साथ महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानूनों और प्रभावी व्यवस्था की आवश्यकता है।

महिला थाना निरीक्षण के बाद पूर्वा मित्तल भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) इंदौर पहुंचीं। यहां उन्होंने छात्रों के साथ मानवाधिकार, सामाजिक जिम्मेदारी, महिला सुरक्षा और जागरूकता जैसे विषयों पर संवाद किया। उन्होंने युवाओं से समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने, मानवाधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

पढे़ं:  नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, देवी अहिल्या की नगरी में छात्र झूमे

 

क्या बोलीं मित्तल?


मीडिया से बातचीत में पूर्वा मित्तल ने कहा कि इंदौर, मध्य प्रदेश और देशभर में महिलाओं से जुड़े अपराधों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। इन अपराधों की रोकथाम के लिए आयोग लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि केवल कानून और प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज को भी आगे आकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने और जागरूकता बढ़ाने में अपनी भूमिका निभानी होगी। तभी ऐसे अपराधों में प्रभावी कमी लाई जा सकेगी।

भोपाल के ट्विशा हत्याकांड पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए।

Source link
#Indore #News #इदर #पहच #मनवधकर #आयग #क #मनटर #महल #अपरध #पर #सखत #नगरन #क #बत #कह

Post Comment