Indore Weather Update: इंदौर में अगले चार दिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
HighLights
- इंदौर में एक बार फिर शुरू हो सकता है तेज बारिश का दौर
- मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में अच्छी बारिश के संकेत
- अवदाब क्षेत्र आगामी दिनों में मध्य प्रदेश की ओर खिसकेगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में रविवार को दिन में हल्के बादल छाए रहे और गर्मी व उमस का असर दिखाई दिया। शाम के समय विजय नगर और पलासिया क्षेत्र में 15 से 20 मिनट तक बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में ओडिशा और बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब क्षेत्र बना हुआ है।
इसके कारण अगले चार दिन तक प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में अच्छी बारिश (Rain in Indore) होगी। वहीं, इंदौर में अगले चार दिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (Indore Ka Mausam) होने की संभावना है।
यह अवदाब क्षेत्र आगामी दिनों में मध्य प्रदेश की ओर खिसकेगा। वहीं, अभी द्रोणिका पश्चिमी राजस्थान, शिवपुरी, सीधी से उत्तरी ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के आसपास बना हुआ है।
इस प्रणाली के प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी इंदौर सहित मध्य प्रदेश की ओर आएगी। इसके प्रभाव से 30 और 31 जुलाई को इंदौर में झमाझम बारिश (Heavy Rain Indore) होने की संभावना है। वहीं, आगामी चार दिनों में इंदौर में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
Source link
#Indore #Rain #Update #इदर #म #अगल #चर #दन #अचछ #बरश #क #आसर #और #जलई #क #झमझम



Post Comment