×
छतरपुर में राहगीर दंपती से टकराई युवकों की बाइक:  एक की मौत, तीन घायल; सड़क पार करते समय हादसा – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में राहगीर दंपती से टकराई युवकों की बाइक: एक की मौत, तीन घायल; सड़क पार करते समय हादसा – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब प्रजापति समाज की रैली से लौट रहे बाइक सवार युवकों की बाइक सड़क पार कर रहे एक राहगीर से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम रंजीता निवासी कैलाश प्रजापति (20), ग्राम भुजपुरा निवासी आनंद प्रजापति (20) और ग्राम हरिनगर निवासी अभिषेक प्रजापति एक सामाजिक कार्यक्रम से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। बड़ामलहरा नगर स्थित एलआईसी ऑफिस के सामने उनकी बाइक वार्ड क्रमांक-10 निवासी गोकुल नामदेव और उनकी पत्नी सुनीता नामदेव से टकरा गई। दंपती गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार जाने के लिए बस पकड़ने सड़क पार कर रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक और गोकुल नामदेव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने कैलाश प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। आनंद प्रजापति की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। अभिषेक प्रजापति और गोकुल नामदेव का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि गोकुल नामदेव के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उनके सिर पर नौ टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source link
#छतरपर #म #रहगर #दपत #स #टकरई #यवक #क #बइक #एक #क #मत #तन #घयल #सडक #पर #करत #समय #हदस #Chhatarpur #News

Post Comment