×
‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान चलाकर 30 जुलाई को इंदौर बनाएगा स्वच्छता का विश्व रिकॉर्ड

‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान चलाकर 30 जुलाई को इंदौर बनाएगा स्वच्छता का विश्व रिकॉर्ड

इंदौर नगर निगम जनभागीदारी का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभिया…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 09:30:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 09:30:25 AM (IST)

स्वच्छता को लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगा इंदौर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंदौर नगर निगम जनभागीदारी का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है
  2. शहर के पांच लाख लोग छह प्रकार के पृथक कचरे के साथ “सेग्रीगेसन वाली सेल्फी” लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे
  3. निगम के घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों एवं निर्धारित स्थानों पर भी सेल्फी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर नगर निगम जनभागीदारी का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत 30 जुलाई को स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए, शहर के पांच लाख लोग छह प्रकार के पृथक कचरे के साथ “सेग्रीगेसन वाली सेल्फी” लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।

पृथक किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में सहभागिता करेंगे

स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि अभियान के तहत सभी 85 वार्डों में नागरिकों के साथ-साथ सफाई मित्र, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन चालक एवं हेल्पर, स्वच्छता सहयोगी, स्वयंसेवी संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थान, व्यापारी संगठन, रहवासी संघ तथा अन्य हितधारक गीले, सूखे एवं अन्य श्रेणियों में पृथक किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में सहभागिता करेंगे।

निर्धारित स्थानों पर भी सेल्फी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी

निगम के घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों एवं निर्धारित स्थानों पर भी सेल्फी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वार्ड एवं जोन स्तर पर नियुक्त अधिकारी- कर्मचारी सेल्फी अभियान का समन्वय करेंगे तथा प्राप्त सेल्फियों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संकलन किया जाएगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 30 जुलाई को अपने घर अथवा प्रतिष्ठान में पृथक किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर बड़ी संख्या में इंदौर में होने जा रहे इस अभियान में शामिल हों।

Source link
#सफई #अपनओ #बमर #भगओ #अभयन #चलकर #जलई #क #इदर #बनएग #सवचछत #क #वशव #रकरड

Previous post

LIVE: संसद में आज परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में 6 घंटे समय निर्धारित<div id="live_content_data"><p>विधेयक पर चर्चा के दौरान बांसुरी स्वराज, सायोनी घोष जैसे युवा चेहरे सरकार की ओर से पक्ष रखेंगे। वहीं, विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सरकार पर हमले की जिम्मेदारी संभालेंगे। सपा की ओर से अखिलेश यादव, तृणमूल से महुआ मोइत्रा चर्चा में हिस्सा लेंगे। </p></div>Live news in Hindi, Breaking News Hindi LIVE, 28 july updates, Aaj ki taaja khabar, Latest Hindi News, Breaking news today, world news in hindi, cjp protest, rahul gandhi, parliament, Breaking News live in hindi, Taza samachar, आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज, बिग ब्रेकिंग न्यूज, बड़ी खबरें, दिनभर की बड़ी खबरें

Next post

Teaser Trailer: “Air Bud Returns”

Post Comment