नईदुनिया न्यूज पन्ना। जिला चिकित्सालय पन्ना में मानवीय संवेदना और त्वरित प्रशासनिक संवेदनशीलता का एक बड़ा उदाहरण सामने आया है।
स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने तत्परता से काम किया
अजयगढ़ तहसील के एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने तत्परता से काम किया।
पीड़ित परिवार को मौके पर ही आर्थिक मदद की प्रदान
बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही उच्च इलाज के लिए तत्काल एम्स भोपाल रेफर किया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को मौके पर ही आर्थिक मदद भी प्रदान की गई।
उपचार की आश में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे
27 जुलाई 2026 को अजयगढ़ तहसील के ग्राम सिंहपुर (भसुंडा नदी किनारे) के निवासी चुनवाद कोरी अपने 5 वर्षीय पुत्र किशन कोरी को अत्यंत गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पन्ना लेकर पहुंचे थे।
स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी
मासूम किशन ”कंप्लीट प्रोलैप्स” नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित है, जिससे उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने तुरंत एक्शन लिया।
प्राथमिक उपचार करने और स्थिति को संभालने के लिए निर्देश
उन्होंने तत्काल सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. सुधीर सिंह को मरीज का प्राथमिक उपचार करने और स्थिति को संभालने के लिए निर्देशित किया। डॉक्टरों की टीम ने बिना वक्त गंवाए बच्चे को आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई।
रोगी कल्याण समिति से दस हजार का चेक सौंपा
मासूम की हालत और गरीब परिवार की स्थिति को देखते हुए पन्ना कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाई। कलेक्टर के विशेष निर्देशों पर जिला चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा मरीज के पिता चुनवाद कोरी को अग्रिम इलाज और व्यवस्थाओं के लिए रोगी कल्याण समिति के कोष से 10,000 की आर्थिक सहायता राशि का चेक तुरंत मौके पर ही उपलब्ध कराया गया।
108 एम्बुलेंस से एम्स भोपाल रवाना
जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को बेहतर और विशेषज्ञ इलाज की सख्त जरूरत थी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था की।
त्वरित और मददगार कार्यप्रणाली की सराहना
डॉक्टरों की देखरेख में मासूम किशन को उन्नत उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल रेफर कर दिया गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित और मददगार कार्यप्रणाली की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।
यह भी पढ़ें- MP High Court ने राज्य को समय दिया, वन्यजीव संरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप नीति बनेगी
#नईदनय #क #महम #रग #लई #कपलट #परलपस #नम #क #गभर #बमर #स #पडत #ह #पनन #क #वरषय #मसम #एमस #म #हग #उपचर



Post Comment