इंदौर के मूसाखेड़ी स्थित अजय बाग कॉलोनी में पिछले दो माह से नर्मदा जल सप्लाई के दौरान काला और बदबूदार पानी आने से रहवासी परेशान हैं।
HighLights
- नर्मदा सप्लाई में काला और बदबूदार पानी लगातार आ रहा
- रहवासी पीने के लिए बाजार से पानी खरीदने को मजबूर
- शिकायतों के बावजूद निगम ने नहीं किया स्थायी समाधान
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मूसाखेड़ी क्षेत्र की अजय बाग कॉलोनी के रहवासी पिछले दो माह से दूषित पेयजल की समस्या का सामना कर रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि नर्मदा जल सप्लाई वाले दिन नलों से शुरुआती 15 से 20 मिनट तक काला और बदबूदार पानी निकलता है। पानी से सीवेज जैसी दुर्गंध आती है, जिसके कारण लोग इसे घरेलू उपयोग में लेने से भी डर रहे हैं। उनका कहना है कि दूषित पानी के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है और कई लोग बीमार भी हो चुके हैं।
पीने के लिए खरीदना पड़ रहा पानी
कॉलोनी के अधिकांश परिवार पीने के पानी के लिए नर्मदा जल सप्लाई पर निर्भर हैं। हालांकि कुछ घरों में बोरिंग की सुविधा है, लेकिन दूषित पानी आने से कई परिवारों को बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। रहवासियों ने सीएम हेल्पलाइन और नगर निगम के 311 एप पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनका आरोप है कि बिना समाधान किए शिकायतों का निराकरण दिखा दिया गया।
पुरानी पाइपलाइन पर जताई आशंका
रहवासियों के अनुसार, इस समस्या की शिकायत दो माह पहले जोनल कार्यालय में भी की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जांच के लिए निगम के कर्मचारी पहुंचे, मगर इसके बाद दोबारा नहीं आए। लोगों ने आशंका जताई कि भागीरथपुरा की तरह अजय बाग में भी जल वितरण लाइन में सीवरेज का पानी मिल रहा है। उनका कहना है कि पाइपलाइन काफी पुरानी है और निर्माण कार्यों के दौरान कई बार खुदाई होने से भी समस्या बढ़ी हो सकती है। रहवासियों ने नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं, जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने शिकायत की जांच कराने की बात कही है।
Source link
#इदर #म #दषत #पन #स #बढ #बमर #क #खतर #नरमद #लइन #स #आ #रह #कल #पन #सकड #परवर #परशन



Post Comment