Indore News: कचरे के साथ सेल्फी लेकर इंदौर के लोगों ने बनाया विश्व कीर्तिमान, पांच लाख लोग जुटे

Indore News: कचरे के साथ सेल्फी लेकर इंदौर के लोगों ने बनाया विश्व कीर्तिमान, पांच लाख लोग जुटे

स्वच्छता के मामले में देशभर में अपनी पहचान बना चुके इंदौर ने एक और इतिहास रच दिया है इंदौर नगर निगम की अपील पर शहरवासियों ने पाँच लाख सेल्फी लेकर एक विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। ये सेल्फियाँ इंदौरवासियों ने शहरी विकास मंत्रालय के ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत ली थीं।

सुबह शहर के 85 वार्डों में जब घर-घर से कचरा संग्रहित करने वाले वाहन पहुँचे, तो एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने रहवासियों से कचरे के साथ सेल्फी लेने का आग्रह किया। अधिकांश लोग तैयार हो गए और उन्होंने सेल्फी लेकर पोस्ट की। सुबह सात बजे तक 56 हजार सेल्फियाँ ली जा चुकी थीं। धीरे-धीरे यह आँकड़ा बढ़ता गया और दिनभर में पाँच लाख सेल्फियाँ ली गईं।

सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव स्वयं अपने घर का कचरा फेंकने कचरा वाहन तक पहुँचे और उन्होंने कचरा वाहन व सफाई मित्र के साथ सेल्फी ली। नगर निगम बीते दस दिनों से इस अभियान को लेकर विभिन्न माध्यमों से शहरवासियों से अपील कर रहा था, जिसका बेहतर प्रतिसाद गुरुवार को देखने को मिला।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की स्वच्छता में शहरवासियों की जनभागीदारी की बड़ी भूमिका है। शहर में शत-प्रतिशत कचरा पृथक्करण (सेग्रिगेशन) के बाद ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुँचता है। इंदौर में छह अलग-अलग प्रकार का कचरा संग्रहित किया जाता है। देश के अधिकांश शहरों में यह व्यवस्था अभी तक विकसित नहीं हो पाई है। इंदौर की स्वच्छता को पहले पायदान पर बनाए रखने में घर-घर कचरा संग्रहण सबसे बड़ी ताकत है।

शुक्रवार को होगा वॉकाथॉन

अभियान के तहत शुक्रवार को इंदौर में रीजनल पार्क से चोइथराम और फिर रीजनल पार्क तक वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी और खेल प्रेमी शामिल होंगे तथा स्वच्छता का संदेश देंगे।

Source link
#Indore #News #कचर #क #सथ #सलफ #लकर #इदर #क #लग #न #बनय #वशव #करतमन #पच #लख #लग #जट

Previous post

Zoox can now charge for rides in its steering-wheel-free robotaxis

Zoox just got permission to charge for robotaxi rides in its boxy, steering-wheel-less vehicles. On Thursday, the National Highway Traffic Safety Administration announced it has granted the Amazon-owned Zoox a temporary exemption, allowing it to deploy up to 2,500 vehicles annually over the next two years, as reported earlier by Reuters.

In its decision, the NHTSA says it determined that Zoox robotaxis “have an equivalent or greater level of motor vehicle safety” compared to vehicles compliant with federal vehicle safety standards. Under the exemption, Zoox will be subject to “an enhanced oversight condition” that “may update and expand” as the company’s self-driving technology evolves. Zoox issued a software recall for its vehicles earlier this month over concerns that they may not detect smoke.

#Zoox #charge #rides #steeringwheelfree #robotaxisAmazon,Autonomous Cars,Electric Cars,News,Tech,Transportation

Next post

गोमूत्र का धार्मिक महत्व: गोमूत्र में है मां गंगा का वास, पूजा-पाठ में पवित्रता और शुद्धि के लिए उपयोगी

Post Comment