इंदौर में बुधवार को बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 30 जुलाई के बाद शहर सहित आसपास के जिलों में तेज वर्षा की संभावना जताई है।
HighLights
- इंदौर में दिनभर बादल छाए, कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
- एयरपोर्ट पर 1.3 मिमी, रीगल क्षेत्र में 5.25 मिमी वर्षा।
- अब तक शहर में 365.6 मिमी मानसूनी वर्षा दर्ज हुई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए तेज बौछारें पड़ीं। एयरपोर्ट क्षेत्र में शाम 5:30 बजे तक 1.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस मानसून सत्र में शहर में अब तक 365.6 मिमी वर्षा हो चुकी है।
रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मौसम केंद्र पर 5.25 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में अवदाब का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। अगले 24 घंटे में इसके छत्तीसगढ़ और पूर्वी मप्र की ओर बढ़ने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मप्र पर भी चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी और मध्य मप्र में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।
Source link
#जलई #क #बद #इदर #म #झमझम #बरश #क #दसतक #धर #झबआ #और #दवस #भ #रहग #भगन #क #तयर



Post Comment