इंदौर में जुलाई भी औसत से कम बारिश वाला महीना रहा। मानसून सीजन में अब तक 69.4 मिमी वर्षा की कमी दर्ज हुई, जबकि शुक्रवार को मध्यम बारिश की संभावना है।
HighLights
- जुलाई में भी इंदौर में औसत से कम बारिश दर्ज हुई।
- मानसून में अब तक 365.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
- औसत वर्षा से 69.4 मिमी की कमी बनी हुई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इस वर्ष के जून के बाद जुलाई माह में भी औसत से कम ही वर्षा की स्थिति बन गई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर इस मानसून सीजन में अब तक 365.9 मिमी वर्षा हुई है, जो पिछले दो माह की औसत वर्षा से 69.4 मिमी कम है।
दिनभर उमस, सुबह-शाम हुई बारिश
गुरुवार को दिन में बादलों के साथ धूप ने गर्मी व उमस का अहसास करवाया। सुबह सात बजे बाद शहर में वर्षा हुई उसके बाद शाम छह बजे बाद भी कुछ देर के लिए तेज बौछारे पड़ी। गुरुवार को इंदौर में भले ही कम पानी बरसा लेकिन सांवेर क्षेत्र में रुक-रुककर कुछ देर के लिए तेज पानी बरसा। गुरुवार को इंदौर में रीगल क्षेत्र में तेज वर्षा हुई, वहीं रात में एयरपोर्ट क्षेत्र में भी पानी बरसा।
रीगल क्षेत्र में सात मिमी वर्षा दर्ज
रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वर्षा मापी यंत्र में सात मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस तरह रीगल क्षेत्र में इस मानसून सीजन में 376 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
आज मध्यम बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा के आसार
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में शुक्रवार को मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। वर्तमान में अवदाब क्षेत्र विदर्भ से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए गुजरात की ओर जा रहा है। इसके प्रभाव से इंदौर में मध्यम वर्षा होगी। वहीं धार, झाबुआ, अलीराजपुर व रतलाम जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।
सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा तापमान
गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।
Source link
#Indore #Weather #Update #आज #इदर #म #बरसग #बदल #धर #झबआ #अलरजपर #और #रतलम #म #भर #बरश #क #चतवन



Post Comment