×
इंदौर में शराब दुकान पर सिपाही का हाईवोल्टेज ड्रामा, मुफ्त बोतल नहीं मिली तो हंगामा, पिस्टल दिखाकर धमकाया

इंदौर में शराब दुकान पर सिपाही का हाईवोल्टेज ड्रामा, मुफ्त बोतल नहीं मिली तो हंगामा, पिस्टल दिखाकर धमकाया

इंदौर में शराब दुकान पर हंगामा करने वाले सिपाही तन्मय तोमर को लाइन हाजिर कर दिया गया। मुफ्त शराब मांगने, मारपीट और पिस्टल दिखाकर धमकाने के आरोपों की ज…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 02:17:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 02:17:39 PM (IST)

इंदौर में शराब दुकान पर सिपाही का हाईवोल्टेज ड्रामा। (नईदुनिया)

HighLights

  1. सिपाही तन्मय तोमर ने शराब दुकान पर हंगामा किया।
  2. मुफ्त शराब नहीं मिलने पर कर्मचारियों से अभद्रता की।
  3. पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। द्वारकापुरी थाना में पदस्थ सिपाही तन्मय तोमर ने गुरुवार को शराब दुकान पर हंगामा कर दिया। उसने सेल्समैन से अभद्रता की और उसे धमकाया। सिपाही के साथ क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर महेश टोपी भी था। महेश की पत्नी सीमा पर ड्रग्स की सप्लाई करने का आरोप है। उसका साला चेतन नाथ क्षेत्र का कुख्यात गुंडा है।

घटना फूटी कोठी स्थित शराब दुकान की है। सादे कपड़ों में पहुंचे तन्मय का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हो रहा है। शराब ठेकेदार ने उस पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप भी लगाया है।

सिपाही को किया लाइन हाजिर

बताया जा रहा है कि तन्मय का भाव को लेकर विवाद हुआ था। घटना का वीडियो जब एक अन्य कर्मचारी ने बनाया तो उसे भी धमकाया गया। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तन्मय को लाइन निलंबित किया गया है। इस मामले की जांच एसीपी को दी गई है।

पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप

  • डीसीपी जोन-4 सुनील मेहता के अनुसार तन्मय शराब के नशे में था। उसने कर्मचारी से मुफ्त में शराब की बोतल मांगी। कर्मचारी के इन्कार करने पर उसने गालियां दीं। उसके साथ क्षेत्र का गुंडा महेश टोपी भी था। तन्मय दुकान के अंदर घुस गया। उसने कर्मचारियों से अभद्रता की और एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया।
  • आरोप है कि उसने कमर में टंगी पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद ठेकेदार मोहन सिंह ठाकुर ने अधिकारियों से शिकायत की। सीसीटीवी फुटेज बहुप्रसारित होने पर डीसीपी ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर मामले की जांच अन्नपूर्णा एसीपी शिवेंदु जोशी को सौंप दी।

Source link
#इदर #म #शरब #दकन #पर #सपह #क #हईवलटज #डरम #मफत #बतल #नह #मल #त #हगम #पसटल #दखकर #धमकय

Post Comment