Indore News: बोल बम के जयकारों के साथ मातृशक्तियों ने उठाई आस्था की कावड़, बरसी गुलाब की पंखुड़ियां

Indore News: बोल बम के जयकारों के साथ मातृशक्तियों ने उठाई आस्था की कावड़, बरसी गुलाब की पंखुड़ियां

सावन मास के पावन पर्व पर श्री मालवीय रजक समाज संत गाडगे बाबा पैनल द्वारा भव्य बोल बम कावड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों मातृशक्तियो के साथ पुरुषों ने भी आस्था की कावड़ उठाई। यह यात्रा श्री राम मंदिर कोयला बाखल से शुरू होकर बाबा महाकाल उज्जैन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें…

Indore News: सात वर्षीय अनघ ने इंदौर में 10 मिनिट में पचास मंत्र और श्लोक बोलकर बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड

कावड़ यात्रा संयोजक अनिल बारिया, ऋषभ बंजारा, संजय नरिया ने बताया कि शनिवार को समाज की कावड़ यात्रा की शुरुआत कोयला बाखल स्थित श्री राम मंदिर से भगवान श्री राम दरबार व कावड़ का वेद मंत्रों के बीच पूजन अर्चन करके हुई। उसके बाद राजवाड़ा पहुंचकर मां अहिल्या का माल्यार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की गई, कावड़ यात्रा में पुरुषों के साथ हजारों महिलाएं भी कावड़ में मां नर्मदा का जल लेकर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल बाबा का अभिषेक करने के लिए निकली। हजारों मातृशक्तियों का उत्साह बरकार रहा। पूरे रास्ते भर बोल बम के जयकारों से मार्ग गूंज उठा। यात्रा में महिलाएं भगवान भोलेनाथ के भजनों पर झूमती हुई चल रही थी। बैंड बाजों के बीच निकली कावड़ यात्रा का विभिन्न मंचों से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया। कावड़ यात्रा में भोले की भक्ति में डूबे समाज जनों का उत्साह देखते ही बन रहा था 5 साल के बच्चे से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग कावड़ लेकर चल रहे थे। यात्रा में प्रतीकानंद महाराज भी सम्मिलित हुए।

विनोद सोलंकी, विजय बंजारिया ने बताया कि यात्रा राजवाड़े से होते हुए इमली बाजार से सदर बाजार से मरीमाता होते हुए बाणगंगा से सीधे सांवेर पहुंची जहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह सांवेर से शुरू होकर उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद थे।

Source link
#Indore #News #बल #बम #क #जयकर #क #सथ #मतशकतय #न #उठई #आसथ #क #कवड #बरस #गलब #क #पखडय

Previous post

डिस्कवरी ने ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ की घोषणा की

इतिहास की दिशा बदल देने वाले हर निर्णायक क्षण के पीछे कई ऐसे फैसले होते हैं, जो अक्सर लोगों की नज़रों से ओझल रह जाते हैं। इन्हीं अनकहे पहलुओं को सामने लाने के लिए डिस्कवरी ने आज अपनी नई दो-भागों वाली डॉक्यूमेंट्री "डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर" की घोषणा की। यह डॉक्यूमेंट्री देश के सबसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में से एक की दुर्लभ और पहली बार सामने लाई गई अंदरूनी झलक पेश करेगी। यह सीरीज़ 15 अगस्त, 2026 को खास तौर पर डिस्कवरी और डिस्कवरी+ पर दिखाई जाएगी; इसका पहला भाग रात 9 बजे और दूसरा भाग रात 10 बजे प्रसारित होगा।

यह अभूतपूर्व डॉक्यूमेंट्री भारत के सैन्य नेतृत्व, जमीनी स्तर पर अभियान में शामिल अधिकारियों, रक्षा विशेषज्ञों और वरिष्ठ पत्रकारों को एक साथ लाती है, जो 88 घंटे तक चले संघर्ष के दौरान पर्दे के पीछे हुई घटनाओं और रणनीतिक फैसलों की विस्तृत जानकारी साझा करते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद की परिस्थितियों से शुरू होकर यह श्रृंखला भारत की प्रतिक्रिया की पूरी कहानी प्रस्तुत करती है। इसमें शुरुआती रणनीतिक विचार-विमर्श, सैन्य तैयारियों से लेकर ऑपरेशन सिंदूर की योजना, शुरुआत और और और उसे अंजाम देने तक की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से दिखाया गया है। है।

प्रत्यक्षदर्शियों और अभियान से जुड़े लोगों के अनुभवों के माध्यम से यह डॉक्यूमेंट्री भारत के वॉर रूम और फ्रंटलाइन पर तैनात अधिकारियों एवं सैनिकों की भूमिका को सामने लाती है। साथ ही, यह दो परमाणु-संपन्न देशों के बीच हुए इस संघर्ष की अंदरूनी तस्वीर भी सामने लाती है। अब तक सामने आई जानकारी से आगे बढ़कर, यह डॉक्यूमेंट्री उन अहम घटनाओं और रणनीतिक फैसलों को सामने लाती है, जिनके बारे में अब तक सार्वजनिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई थी।

साउथ एशिया, वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी — हेड ऑफ फैक्टुअल एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल & किड्स साई अभिषेक ने कहा, "वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में हमारा उद्देश्य दर्शकों तक ऐसी प्रभावशाली कहानियां पहुंचाना है, जो उन्हें अपने आसपास की दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करें। 'डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर' हमारी नई 'डीक्लासिफाइड' फ्रेंचाइज़ की भी शुरुआत है, जिसके माध्यम से हम दर्शकों को इतिहास की दिशा तय करने वाले महत्वपूर्ण क्षणों के और करीब लाना चाहते हैं। इस सीरीज़ की पहली डॉक्यूमेंट्री के लिए हमें भारत की तीनों सेनाओं के प्रतिनिधियों, प्रमुख रक्षा विशेषज्ञों और इस अभियान से सबसे निकटता से जुड़े लोगों के विचार और अनुभव दर्शकों तक पहुँचाने का अवसर मिला है। इस दुर्लभ जानकारी तक पहुँच मिलना एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी थी, इसलिए हमने इस विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रक्रिया को गहन शोध, संवेदनशीलता और तथ्यों की सटीकता के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।"

दुनिया ने आतंकवादियों के खिलाफ भारत की हवाई कार्रवाई, देश के कई शहरों में हुए ब्लैकआउट और पश्चिमी सीमा पर हुई भीषण सैन्य कार्रवाई देखी। लेकिन "डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर" उस कहानी को सामने लाती है, जो आम तौर पर पर्दे के पीछे रह जाती है। हमले की बारीकी से की गई तैयारी से लेकर ऑपरेशन शुरू होने से ठीक पहले के तनावपूर्ण पलों और उसके बाद तेज़ी से बदले हालात तक, यह डॉक्यूमेंट्री उन घटनाओं को करीब से दिखाती है जो अब तक सामने नहीं आई थीं। यह न सिर्फ़ बताती है कि क्या हुआ, बल्कि भारत की उस जवाबी कार्रवाई के पीछे के मानवीय संकल्प को भी सामने लाती है, जिसने इतिहास की दिशा बदल दी। डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर का प्रीमियर 15 अगस्त, 2026 को रात 9 बजे से 11 बजे तक सिर्फ डिस्कवरी और डिस्कवरी+ पर होगा।
Discovery,Declassified, Operation Sindoor, Hindi news

Next post

Bhopal news: फरिस्ता बनकर पहुंचा चरवाहा, फ्लैट पार्किंग से 2 बच्चियों की किडनैपिंग, जंगल में बड़ी घटना टली | Two Girls Playing Below The Building Were Abducted The Accused Fled After A Shepherd Confronted Them

Post Comment