Indore Sarafa Rate 4 August: जानकारों का कहना है कि फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने के बाद सोने की खरीद-बिक्री एक सीमित दायरे में हो र…और पढ़ें
HighLights
- विदेशी बुलियन मार्केट अस्थिर होने से सोना मामूली सुधरा तो चांदी घटी
- हालांकि पालिस स्टेटमेंट में सख्त रुख अपनाया गया। पक्ष में वोट दिया है।
- और तीन एफओएमसी सदस्यों ने ब्याज दरें बढ़ने के पक्ष में वोट दिया है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में फिलहाल कारोबार अस्थिर बना हु्आ है। ऊंचे दामों पर निवेशकों की लेवाली सुस्त रहने से मंगलवार सोने की कीमतों में फिर आंशिक कमजोर देखने को मिली है। कामेक्स पर सोना वायदा 3 डालर टूटकर 4055 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।
वहीं चांदी में निवेशकों की मजबूत पकड़ के चलते चांदी वायदा 74 सेंट बढ़कर 58.93 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इधर, भारतीय बाजार में उपभोक्ता ग्राहकी फिलहाल जैसी होना चाहिए वैसी नहीं है।
विदेशों में सोना कमजोर रहने से इंदौर में भी सोना केडबरी 200 रुपये टूटकर 141600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 200 रुपये सुधरकर 220700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
जानकारों का कहना है कि फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने के बाद सोने की खरीद-बिक्री एक सीमित दायरे में हो रही है। हालांकि पालिस स्टेटमेंट में सख्त रूख अपनाया गया और तीन एफओएमसी सदस्यों ने ब्याज दरें बढ़ने के पक्ष में वोट दिया है।
भले ही दरों को जस का तस रखा गया लेकिन फेड ने भविष्य के पालिसी कदमों के समय के बारे में कोई साफ संकेत नहीं दिया है जिससे निवेशक वेट एंड वाच का नजरिया अपना रहे हैं।
कामेक्स वायदा पर सोना 4055 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4072 डालर और नीचे में 4042 डालर प्रति औंस और चांदी 59.93 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 58.16 डालर और नीचे में 57.80 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 141600, सोना आरटीजीएस में 142100 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 130200 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। सोमवार को सोना 141800 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 220700, आरटीजीएस 216700, चांदी टंच 221300 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2550 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। सोमवार को चांदी 220500 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#Indore #Sarafa #Rate #August #इदर #म #सन #क #दम #बढ #त #चद #क #घट #चक #कर #तज #भव



Post Comment