पटवारियों ने अपनी लंबित मांगों पर निर्णय नहीं होने से सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी। इंदौर सहित पूरे प्रदेश के पटवारियों द्वारा हड़ताल शुरू की गई है। हड…और पढ़ें
HighLights
- पटवारियों ने अपनी लंबित मांगों पर निर्णय नहीं होने से सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी
- इंदौर सहित पूरे प्रदेश के पटवारियों ने तहसीलों में बस्ते जमा कर दिए
- हड़ताल के पहले दिन सभी पटवारियों ने राजस्व संबंधी कार्यों से खुद को अलग कर लिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : पटवारियों ने अपनी लंबित मांगों पर निर्णय नहीं होने से सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी। इंदौर सहित पूरे प्रदेश के पटवारियों द्वारा हड़ताल शुरू की गई है।
सभी पटवारियों ने तहसीलों में बस्ते जमा कर दिए
हड़ताल के पहले दिन सभी पटवारियों ने तहसीलों में बस्ते जमा कर दिए और राजस्व संबंधी कार्यों से खुद को अलग कर लिया। इसका असर राजस्व प्रकरणों में दिखाई देगा।
ज्ञापन देकर पांच सूत्रीय मांगों को रखा
जिला पटवारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। पटवारी संघ का कहना है कि उसने 8 जुलाई को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पांच सूत्रीय मांगों का निराकरण करने का आग्रह किया था।
सरकार की ओर से मांगों पर निर्णय नहीं हुआ
इसके बाद 15 से 17 जुलाई तक सांकेतिक सामूहिक अवकाश, 20 से 23 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर विरोध, 24 से 27 जुलाई तक शासकीय व्हाट्सएप समूहों का बहिष्कार और 28 जुलाई से 2 अगस्त तक ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया। इसके बावजूद सरकार की ओर से मांगों पर निर्णय नहीं हुआ। इसलिए 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई।
यह हैं प्रमुख मांगें
- कैडर रिव्यू लागू कर पदोन्नति और समयमान वेतनमान देना।
- नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा आयोजित करना।
- जज प्रोटेक्शन एक्ट में पटवारियों को शामिल करना
- वर्षों से लंबित मानदेय और अन्य भुगतानों का भुगतान
- पटवारी संघ के पदाधिकारियों के स्थानांतरण निरस्त करना
ग्राम स्तर पर चलेंगे विशेष अभियान
इंदौर। विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान प्रदेश के साथ ही इंदाैर जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित यह अभियान 7 अगस्त तक चलेगा। इसमें आंगनवाड़ी और ग्राम स्तर पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इस दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए परामर्श सत्र आयोजित होंगे। इसके साथ ही ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस, गृह भेंट, टेक-होम राशन वितरण, रैलियों और सामुदायिक बैठकों के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक परिवार तक स्तनपान का वैज्ञानिक संदेश पहुंचाया जाएगा।
Source link
#पटवरय #न #छड #कम #परदशभर #म #अनशचतकलन #हडतल #शर #लबत #पच #सतर #मग #क #लकर #जम #करए #बसत



Post Comment