देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आबूधाबी से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री के पास से करीब एक किलो सोना बरामद किए…और पढ़ें
HighLights
- यात्री के पास से करीब एक किलो सोना बरामद किए जाने की सूचना है
- बीते महीने ही मुख्यमंत्री ने इस सीधी उड़ान की शुरुआत की थी
- डीआरआई की टीम को पहले से सूचना थी कि विमान में तस्कर है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आबूधाबी से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री के पास से करीब एक किलो सोना बरामद किए जाने की सूचना है। सोने की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार तड़के की। बीते महीने ही मुख्यमंत्री ने इस सीधी उड़ान की शुरुआत की थी। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
जांच के दौरान मिला एक किलो सोना
सूत्रों के अनुसार डीआरआई की टीम को पहले से सूचना थी कि विमान में तस्कर है। इस आधार पर यात्रियों की प्रोफाइलिंग की गई। फ्लाइट के इंदौर पहुंचने के बाद सन्देह के आधार पर संबंधित यात्री को रोका गया। जांच के दौरान उसके पास से एक किलो सोना बरामद हुआ। बरामद सोने की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारी पर संदेह
मामले की जांच के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस अथवा एयरपोर्ट से जुड़े एक कर्मचारी की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है। सूत्रों का कहना है कि डीआरआई के अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारी से भी लंबे समय तक पूछताछ की है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पूछताछ के बाद कोई गिरफ्तारी हुई है या नहीं।
जल्द ही मामले का आधिकारिक खुलासा होगा
पूरे घटनाक्रम को लेकर डीआरआइ, एयरपोर्ट प्रबंधन और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। अधिकारी मामले की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से बच रहे हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का आधिकारिक खुलासा किया जा सकता है। इससे पहले भी दुबई और शारजाह से आने वाली उड़ान के यात्रियों से सोना बरामद हो चुका है ।
Source link
#इदर #एयरपरट #पर #आबधब #स #आई #फलइट #क #यतर #क #पस #मल #करड़ #क #सन #तसकर #क #आशक



Post Comment