×
इंदौर में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करवा चुका ठग करोड़ों की ठगी में फंसा, अनाज कारोबार में मुनाफे का झांसा देने का आरोप

इंदौर में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करवा चुका ठग करोड़ों की ठगी में फंसा, अनाज कारोबार में मुनाफे का झांसा देने का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : लसूड़िया थाना के पांच पुलिसकर्मियों पर सोना लूट और मारपीट आरोप लगाने वाला ठग गौरव जैन डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में फंस गया है। क्राइम ब्रांच थाना में गौरव और उसकी पत्नी विजेता जैन सहित पांच के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर इनाम घोषित कर दिया है।

गौरव पर तिलक नगर थाना में भी व्यापारियों ने मारपीट,धमकी और धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। आरोपितों पर न केवल करोड़ों रुपये हड़पने बल्कि शिकायतकर्ता को जान से मारने, बेटे का अपहरण करने, झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने और लाखों रुपये की रंगदारी वसूलने जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार अरावली परिसर बिचौली रोड़ निवासी कवलदीपसिंह रीन द्वारा शिकायत दर्ज करवाई है। निरीक्षक नीरज मेढ़ा ने जांच की और गौरव जैन निवाही हरिदर्शन अपार्टमेंट स्कीम-114, विजेता जैन (पत्नी) सहित रोहितसिंह ठाकुर निवासी एचआईजी कॉलोनी, भतीजे आकाश जैन निवासी शंकर मंदिर के पास गुना और सहयोगी सिद्धांत भार्गव निवासी निपानिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

निवेश पर भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया

कवलदीप के अनुसार उसकी पहचान वर्ष 2010 से गौरव जैन से थी। गौरव जैन, उसकी पत्नी विजेता जैन, भतीजे आकाश जैन तथा सहयोगियों सिद्धांत भार्गव और रोहित ठाकुर ने खुद को अनाज व्यापार और प्रॉपर्टी कारोबार का जानकार बताते हुए निवेश पर भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया। आरोप है कि अलग-अलग समय पर उनसे कुल 1 करोड़ 43 लाख रुपये निवेश के नाम पर ले लिए गए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने अपनी मूल राशि और मुनाफे की मांग की तो आरोपियों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद कथित रूप से उसे लगातार धमकियां दी जाने लगीं। आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि उनके ऊंचे रसूख हैं, ज्यादा दबाव बनाया तो जान से मार देंगे, झूठे दुष्कर्म के केस में फंसा देंगे और उसके बेटे का अपहरण करवा देंगे।

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि भय का माहौल बनाकर शिकायतकर्ता से 8 से 10 लाख रुपये नकद रंगदारी भी वसूली गई। इससे पूरा परिवार दहशत में आ गया।

अपराध शाखा ने शिकायत मिलने के बाद बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गौरव जैन, विजेता जैन, रोहित ठाकुर, आकाश जैन और सिद्धांत भार्गव के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

अब पुलिस निवेश के नाम पर हुए पूरे लेनदेन, बैंकिंग ट्रेल, आरोपितों की भूमिका और कथित रंगदारी व धमकियों की भी विस्तृत जांच कर रही है।

पांच पुलिसकर्मियों पर सोना लूट और मारपीट का आरोप लगाया

गौरव जैन शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध विभिन्न शहरों में धोखाधड़ी की शिकायतें चल रही है। पिछले दिनों तिलक नगर थाना में भी व्यापारियों द्वारा शिकायत की गई थी। ध्यान रहें तत्कालीन एसीपी राकेश गुप्ता से भी गौरव का लाखों रुपयों का लेनदेन है। उनके द्वारा जारी करवाए वारंट को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। गौरव ने लसूड़िया थाना के पांच पुलिसकर्मियों की शिकायत कर दी और सभी को निलंबित करवा दिया।

यह भी पढ़ें- 45 करोड़ का निवेश दिलाने का झांसा, 1.13 करोड़ की ठगी, नागपुर से दो युवतियां गिरफ्तार, ‘ब्लैक मनी वॉश’ स्कैम का खुलासा

Source link
#इदर #म #पच #पलसकरमय #क #नलबत #करव #चक #ठग #करड #क #ठग #म #फस #अनज #करबर #म #मनफ #क #झस #दन #क #आरप

Post Comment