पेंशन के रुपयों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी दो बेटियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला ने हेराफेरी और धोखाधड़ी का आरोप …और पढ़ें
HighLights
- एक महिला ने अपनी बेटियों पर पति के पेंशन के रुपयों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है
- आयशा को पति की पेंशन के 80 लाख रुपये मिले थे
- आयशा कम पढ़ी लिखी है। बैंक का सारा काम बेटी मेहरुन ही करती थी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : पेंशन के रुपयों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी दो बेटियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला ने हेराफेरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने कायमी से इनकार कर दिया था। महिला कोर्ट पहुंची और बेटियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश करवा लिए।
पुलिस के अनुसार घटना फिरदौसनगर (आजाद नगर) का है। 64 वर्षीय आशा खान उर्फ आयशा खान की शिकायत पर शमीम खान निवासी बुरहानपुर और मेहरुन खान निवासी फिरदौस नगर के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।
आयशा को 80 लाख रुपये पेंशन के रुप में मिले थे
आयशा के पति अब्बास खान विद्युत कंपनी में सुपरवाइजर रहे हैं। अक्टूबर 2012 में अब्बास की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। बेटे दिलावर को आयशा ने अनुकंपा नियुक्ति दिलवा दी थी। आयशा को 80 लाख रुपये पेंशन के रुप में मिले थे। आयशा कम पढ़ी लिखी है। बैंक का सारा काम बेटी मेहरुन ही करती थी।
मां को धोखे में रखा और खाते से धीरे धीरे रुपये निकाल लिए
बैंक की पासबुक और चेक भी मेहरुन के पास ही रहते थे। उसने मां को धोखे में रखा और खाते से धीरे धीरे रुपये निकाल लिए। आयशा के मकान के पेपर भी अपने पास ही रख लिए। दो साल पूर्व आयशा ने 12 साल का बैंक स्टेटमेंट निकाला तो चौक गई।
विवाद बढ़ने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत कर दी
अफसरों ने बताया खातों से लगातार रुपये निकाले गए हैं। घर में विवाद हुआ तो मेहरुन ने 36 लाख रुपये भाई और बहनों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। विवाद बढ़ने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत कर दी, लेकिन पुलिस ने पारिवारिक विवाद बता कर एक्शन से इनकार कर दिया।
Source link
#इदर #म #पत #क #पशन #क #लख #रपय #नकल #पलस #न #कय #इनकर #त #करट #पहच #म #बटय #पर #कस #दरज



Post Comment