×
अब चौबीस घंटे सेल्फ बुकिंग कियोस्क से भेज सकेंगे पार्सल, रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी भेजने की बहनों को मिलेगी विशेष सुविधा

अब चौबीस घंटे सेल्फ बुकिंग कियोस्क से भेज सकेंगे पार्सल, रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी भेजने की बहनों को मिलेगी विशेष सुविधा

रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए कई नई सेवाएं शुरू की हैं। इंदौर के जीपीओ कार्यालय परिसर में आधुनिक सेल्फ बुकिंग कि…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 11:11:01 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 11:23:35 AM (IST)

रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए लगाए विशेष बॉक्स। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. डाक विभाग ने राखी के लिए लगाया विशेष काउंटर, 10 प्रतिशत छूट
  2. क्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए कई नई सेवाएं शुरू की हैं
  3. इंदौर के जीपीओ कार्यालय परिसर में आधुनिक सेल्फ बुकिंग कियोस्क का शुभारंभ किया गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए कई नई सेवाएं शुरू की हैं। इंदौर के जीपीओ कार्यालय परिसर में आधुनिक सेल्फ बुकिंग कियोस्क का शुभारंभ किया गया है। इस सुविधा का उद्घाटन गुरुवार को पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र गौरव श्रीवास्तव ने किया।

इस नए कियोस्क की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहक 24 घंटे किसी भी समय स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक कर सकेंगे। अब डाकघर के काउंटर पर लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक स्वयं पार्सल की बुकिंग कर सकेंगे, क्यूआर कोड से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे और बुकिंग की जानकारी एसएमएस के माध्यम से तुरंत प्राप्त होगी। इससे डाक सेवाएं पहले की तुलना में अधिक आसान, तेज और ग्राहक-अनुकूल बनेंगी।

बहनों की राखी समय पर भाइयों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था

रक्षाबंधन को देखते हुए डाक विभाग ने बहनों की राखी समय पर भाइयों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। इंदौर जीपीओ में काउंटर नंबर-8 को विशेष राखी स्पीड पोस्ट बुकिंग काउंटर बनाया गया है। जहां सिर्फ रक्षाबंधन से संबंधित डाक सामग्री की बुकिंग की जाएगी। इसके अलावा भोपाल, जबलपुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, खंडवा, खरगोन सहित भारतीय सेना के वीर जवानों के लिए 56 एपीओ और 99 एपीओ के विशेष लेटर बॉक्स भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि सैनिकों तक भी राखियां समय पर पहुंच सकें।

डाक विभाग ने रक्षाबंधन से जुड़े डाक आर्टिकल की बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट देने की भी घोषणा की है। वहीं, देश और विदेश में राखियां समय पर पहुंचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत इंदौर परिक्षेत्र के प्रत्येक संभाग में एक-एक डेडिकेटेड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव (एमई) नियुक्त किया गया है।

Source link
#अब #चबस #घट #सलफ #बकग #कयसक #स #भज #सकग #परसल #रकषबधन #पर #भइय #क #रख #भजन #क #बहन #क #मलग #वशष #सवध

Post Comment