भारतीय बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
HighLights
- इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रही।
- इंदौर में सोना केडबरी 500 रुपये बढ़कर 146000 रुपये प्रति दस ग्राम
- चांदी चौरसा 5300 रुपये बढ़कर 230300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिका और ईरान में होर्मुज को लेकर फिर से तनाव बढ़ चुका है। ईरान ने कहा है कि वह अमेरिकी जहाजों को यहां से गुजरने नहीं देगा। इसके अलावा, कच्चे तेल के दाम में भी फिर उछाल देखी जा रही है। इधर, अमेरिका में जाब डाटा में उछाल आने की उम्मीद है।
इस सही चीजों ने अमेरिकी डालर की दर पिछले कुछ दिनों से लगातार कमजोर हो रही है जिससे निवेशकों का ध्यान करंसी मार्केट से हटकर बुलियन मार्केट की तरफ जाने लगा है जिस कारण सोने-चांदी जैसे सेफ एसेट की कीमतों में उछाल देखी जा रही है।
भारतीय बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार देर शाम तक कामेक्स पर सोना वायदा 49 डालर बढ़कर 4317 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 257 सेंट बढ़कर 64.34 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रही।
इंदौर में सोना केडबरी 500 रुपये बढ़कर 146000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 5300 रुपये बढ़कर 230300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। ज्वेलर्स का कहना है कि कीमतों में चल रही तेजी के कारण बाजार में राखी पूर्व की मांग छुटपुट रूप से देखी जा रही है।
ज्वेलर्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें, दुनिया में बढ़ता तनाव, महंगाई और निवेशकों की मांग के साथ जब डालर कमजोर होता है तो दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ सकती है हालांकि र वैश्विक बाजार में अनिश्चितता या सुरक्षित निवेश की मांग बढ़े तो भी सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।
कामेक्स वायदा
सोना वायदा 4317 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4320 डालर और नीचे में 4229 डालर प्रति औंस और चांदी 64.34 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 64.63 डालर और नीचे में 61.13 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 146000, सोना आरटीजीएस में 148800 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 136450 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। गुरुवार को सोना 145500 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 230300, आरटीजीएस 229500, चांदी टंच 231000 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2600 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। गुरवार को चांदी 225000 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#Indore #Sarafa #Rate #August #इदर #म #सन #और #चद #क #दम #म #आई #तज



Post Comment