शहर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामबाग क्षेत्र में एक मकान में संचालित अवैध भांग निर्माण फैक्ट्री का भ…और पढ़ें
HighLights
- इंदौर में नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ा प्रहार
- रामबाग में अवैध भांग निर्माण का हुआ भंडाफोड़
- इंदौर में मकान के भीतर बन रही थी अवैध भांग
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामबाग क्षेत्र में एक मकान में संचालित अवैध भांग निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 67 किलोग्राम गीली व सूखी भांग के साथ भांग तैयार करने में उपयोग होने वाली मशीनें और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। मामले में एक आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की कार्रवाई
आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि रामबाग स्थित एक मकान में अवैध रूप से भांग तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने यहां पर दबिश दी। छापे के दौरान मकान से 52 किलो गीली और 15 किलो सूखी भांग बरामद हुई। इसके अलावा भांग पीसने में प्रयुक्त दो मिक्सर मशीनें, एक बड़ी मोटर तथा अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।
जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 96 हजार रुपए है। मकान से 28 सन्नी पिता सत्यनारायण को आरोपित बनाया गया है और प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही भांग कहां से लाई जा रही थी और किन लोगों को बेची जा रही थी इसकी पड़ताल भी विभाग द्वारा की जा रही है।
यह भी पढ़ें- इंदौर में गोवर्धन और गोपी श्री ब्रांड के 1.5 करोड़ का घी सील, 20 सैंपल जांच के लिए भेजे, 10 दिन में 12 ब्रांड के सैंपल फेल
आबकारी विभाग की अपील और मुख्य बिंदु
सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी का कहना है कि अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं आमजन अवैध भांग या अन्य मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण और बिक्री की सूचना विभाग को दे सकते हैं। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
- 67 किलो भांग जब्त (52 किलो गीली, 15 किलो सूखी)।
- दो मिक्सर मशीन, एक बड़ी मोटर और अन्य उपकरण जब्त।
- जब्त सामग्री की कीमत करीब 96 हजार रुपए।
- एक आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज।
Source link
#इदर #म #अवध #भग #फकटर #क #परदफश #रमबग #म #आबकर #वभग #क #छपमर #कल #भग #और #मशन #जबत



Post Comment