एयरपोर्ट क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन का एयरपोर्ट से गांधी नगर तक निर्माण कार्य जारी है। इसके चलते पिछले तीन महीने से सैकड़ों वाहन चालकों को करीब चार किमी…और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एयरपोर्ट क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन का एयरपोर्ट से गांधी नगर तक निर्माण कार्य जारी है। इसके चलते पिछले तीन महीने से सैकड़ों वाहन चालकों को करीब चार किमी अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था। पिछले कुछ दिन पहले इस मार्ग को आवागमन के लिए शुरू कर दिया। इससे सैकड़ों वाहन चालकों को राहत मिल गई।
रांग साइड और दुर्घटनाओं का बना हुआ था खतरा
एयरपोर्ट से गांधी नगर तक मेट्रो ट्रेन निर्माण के चलते अप्रैल महीने में वाहन चालकों के लिए वन-वे कर दिया था, लेकिन दोपहिया वाहन चालक रांग साइड से वाहन चला रहे थे। इससे लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इस क्षेत्र के स्कूलों में आने-जाने वाले विद्यार्थी-शिक्षकों और बीएसएफ परिसर जाने वालों के लिए यह स्थिति बहुत खतरनाक हो गई थी।
इसके चलते एयरपोर्ट से गांधी नगर जाने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को रोजाना बिजासन-टी, दिलीप नगर-टी होते हुए गांधी नगर की ओर जाना पड़ता था। वाहन चालकों को एयरपोर्ट से गांधी नगर जाने के लिए अतिरिक्त चार किमी घूमकर जाना पड़ रहा था। इससे हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली।
यातायात विभाग के पत्र के बाद दोनों तरफ से शुरू हुआ मार्ग
एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार कौल के अनुसार मार्ग को वन-वे करने के बाद दोपहिया वाहन चालक लगातार आवागमन कर रहे थे। इससे लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। यातायात विभाग की तरफ से मेट्रो प्रबंधन को पत्र लिखकर मार्ग पर दोनों तरफ से आवागमन के लिए उचित स्थान दिए जाने की मांग की गई थी।
Source link
#इदर #क #हजर #वहन #चलक #क #मल #बड #रहत #एयरपरट #स #गध #नगर #मरग #दन #तरफ #स #शर #नह #लगन #पडग #क #चककर



Post Comment