×
इंदौर से उज्जैन का 112, महू का 46 और देवास जाने का 74 रुपये लगेगा बस का किराया

इंदौर से उज्जैन का 112, महू का 46 और देवास जाने का 74 रुपये लगेगा बस का किराया

बसों का किराया बढ़ाए जाने के बाद परिवहन विभाग ने इंदौर से चलने वाली सामान्य बसों की नई किराया सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इसके तहत इंदौर से महू तक का …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 09:51:29 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 09:51:29 AM (IST)

बस का किराया बढ़ा। (एआई इमेज)

HighLights

  1. परिवहन विभाग ने इंदौर से चलने वाली सामान्य बसों की नई किराया सूची शुक्रवार को जारी कर दी
  2. इसके तहत इंदौर से महू तक का बस का किराया अब 46 रुपए लगेगा
  3. देवास के 74, उज्जैन के 112, खरगोन के 280 तो बुरहानपुर के 400 रुपए देना होंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : बसों का किराया बढ़ाए जाने के बाद परिवहन विभाग ने इंदौर से चलने वाली सामान्य बसों की नई किराया सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इसके तहत इंदौर से महू तक का बस का किराया अब 46 रुपए लगेगा। वहीं देवास के 74, उज्जैन के 112, खरगोन के 280 तो बुरहानपुर के 400 रुपए देना होंगे। विभाग ने यह सूची बस ऑपरेटरों को दे दी है।

दरअसल, 5 साल बाद सरकार ने बसों का किराया बढ़ा दिया है। नई दरें 5 अगस्त से लागू हो गई हैं। आरटीओ प्रदीप शर्मा ने कहा सभी को शासन द्वारा निर्धारित किए गए नए किराये की सूची दे दी है। साथ ही बस ऑपरेटरों से कहा कि तय किराया ही लें, इससे ज्यादा नहीं। उन्होंने यात्रियों से भी कहा कि यदि बसों में तय किराये से ज्यादा लिया जाए तो विभाग को सूचना दें, संबंधित बस ऑपरेटर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बसों का नया किराया

  • पहले : साधारण बस का किराया 1.25 रुपए प्रति किमी. न्यूनतम किराया 7 रुपए था।
  • अब : किराया 2 रुपए प्रति किमी हो गया है। न्यूनतम किराया 10 रुपए है।

5 साल बाद बढ़ा बसों का किराया

बसों का किराया करीब 5 साल बाद बढ़ाया गया है।

ऑपरेटर बोले—संचालन काफी महंगा हो गया था।

बस एसोसिएशन से जुड़े शिवसिंह गौड़, सुशील अरोरा और गोविंद शर्मा ने कहा डीजल, स्पेयर पार्ट्स, बीमा, टैक्स और संचालन लागत लगातार बढ़ती जा रही थी। ऐसे में किराया बढ़ाना जरूरी था। उन्होंने कहा किराया बढ़ने से बस ऑपरेटरों को थोड़ी राहत मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि बस का किराया बढ़ाए जाने से जहां बस संचालकों को राहत मिली है, वहीं सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर महंगाई का असर पड़ेगा। यात्रियों के लिए सफर करना महंगा हो जाएगा।

बसों का किराया एक नजर में

(नए और पुराने किराये की जानकारी

परिवहन विभाग के अनुसार)

स्थान नया किराया पुराना दूरी
देवास 74 रु. 46 37
महू 46 29 23
उज्जैन 112 70 56
धार 128 80 64
झाबुआ 316 198 158
अलीराजपुर 446 282 225
बड़वानी 300 188 150
भोपाल 360 225 180
खरगोन 280 175 140
खंडवा 260 163 130
बुरहानपुर 400 250 200
गौतमपुरा 108 67 54
लेबड़ 84 53 42
ओंकारेश्वर 154 97 77
राजगढ़ 222 139 111
रतलाम 270 168 135
सनावद 144 90 72
सेंधवा 306 191 153
थांदला 354 221 177
मनावर 280 175 140

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बसों का किराया बढ़ने से रोजाना बड़े शहरों में अप-डाउन करने वालों पर महंगाई की मार

Source link
#इदर #स #उजजन #क #मह #क #और #दवस #जन #क #रपय #लगग #बस #क #करय

Post Comment