×
CWG 2026: पीएम मोदी से भारतीय दल की मुलाकात जारी, पदक विजेताओं से संवाद कर रहे प्रधानमंत्री

CWG 2026: पीएम मोदी से भारतीय दल की मुलाकात जारी, पदक विजेताओं से संवाद कर रहे प्रधानमंत्री

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी

Updated Sun, 09 Aug 2026 05:06 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों और दल के सदस्यों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना कर रहे हैं, वहीं खिलाड़ी भी उनसे मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं।


पीएम मोदी से खिलाड़ियों की मुलाकात
– फोटो : ANI-PTI



विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और उनकी उपलब्धियों की सराहना कर रहे हैं। भारतीय दल के खिलाड़ी भी प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा कर रहे हैं और उनसे मिलकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।


पीएम से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं एथलीट्स


  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय एथलीट सीमा कालीरमणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि हर किसी का सपना होता है कि वह ऐसा कुछ करे, जिससे प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिले। यह ऐसा विशेषाधिकार है, जिसे हासिल करने का अवसर केवल कुछ भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है।’

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पैरा-एथलीट सोमन राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री से मिलने का यह अवसर पाकर मैं बेहद खुश हूं। यह देखकर भी मुझे बहुत खुशी होती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैरालंपिक और पैरा-एथलीटों को कितना समर्थन दे रहे हैं। इससे हमें काफी प्रेरणा मिलती है और बेहतर प्रदर्शन करने का हौसला मिलता है।’

  • कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 48 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय वेटलिफ्टर सैखोम मीराबाई चानू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का बहुत समर्थन किया है। इस बार भी हम पदक जीतने वाले खिलाड़ी उनसे मिलने जा रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद है कि सब कुछ अच्छा रहेगा। वह हमेशा हमारा समर्थन करते हैं, तब भी जब हम कोई पदक नहीं जीत पाते हैं।’

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पैरा-एथलीट शुभम जुयाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत शानदार एहसास है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने हमें देश के लिए पदक जीतकर वापस आने के बाद उनसे मिलने के लिए आमंत्रित किया है। वहां हम उनसे बातचीत भी करेंगे, इसलिए यह बहुत अच्छा लग रहा है। यह हमारे लिए एक शानदार अवसर है।’

  • मुलाकात से पहले भारतीय पैरा शॉट पुट खिलाड़ी और स्वर्ण पदक विजेता सोमन राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला है। इस तरह का समर्थन मिलने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। दूसरे देशों के एथलीट जब हमारे देश और प्रधानमंत्री की ओर से मिलने वाले समर्थन के बारे में सुनते हैं तो वे भी हैरान रह जाते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है और इससे हमें प्रेरणा मिलती है। यह हमें देश के लिए और अधिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।’

Source link
#CWG #पएम #मद #स #भरतय #दल #क #मलकत #जर #पदक #वजतओ #स #सवद #कर #रह #परधनमतर

Post Comment