शुक्रवार को पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी बरसात जारी रहेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश में भी बारिश होगी।
देशभर में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है, जिसकी वजह से तमाम राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। नदी-नाले ऊफान पर हैं और कई इलाके बाढ़ का भी सामना कर रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने कल यानी कि 21 अगस्त के मौसम के लिए देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, आंधी तूफान और बिजली कड़कने का भी अलर्ट है।
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड ,हिमाचल प्रदेश आदि में कल बारिश होने वाली है। इतना ही नहीं, कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली गिर सकती है। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य भारत के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश होगी। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में आंधी तूफान और बिजली गिरेगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में तेज बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कल, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड ,बिहार, ओडिशा जैसे राज्यों में भी तेज बारिश होगी। अंडमान और निकोबार द्वीप में आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। इसके अलावा, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी कल होगी बारिश
शुक्रवार को पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी बरसात जारी रहेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कल आंधी तूफान और बिजली भी गिर सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि कोंकण, गोवा में कल तेज बारिश होगी। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में भी तेज बारिश का अलर्ट है।
केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में भारी बारिश
दक्षिण भारत के लिए IMD का कहना है कि तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, केरल, माहे में कल बारिश होगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में कुछ जगहों कल आंधी तूफान, बिजली गिरने और 60 की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक, रायलसीमा में भी आंधी तूफान का अलर्ट है।
#कल #क #मसम #अगसत #इन #रजय #म #मसलधर #बरश #क #चतवन #आध #तफनबजल #भ #कडकग



Post Comment