×
इंदौर के योगेश सुरजिया ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर रचा इतिहास, माउंट एल्ब्रुस की 18,510 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

इंदौर के योगेश सुरजिया ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर रचा इतिहास, माउंट एल्ब्रुस की 18,510 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर इंदौर के पर्वतारोही और गोल्ड काईन सेवा ट्रस्ट के सदस्य योगेश सुरजिया ने देश का मान बढ़ाया है। माउंट एल्ब्रुस पर भा…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 07:27:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 07:27:37 PM (IST)

माउंट एल्ब्रुस पर योगेश की फतह। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्वतंत्रता दिवस पर नया कीर्तिमान
  2. माउंट एल्ब्रुस पर योगेश की फतह
  3. देशभक्ति और जज्बे की मिसाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर इंदौर के पर्वतारोही और गोल्ड काईन सेवा ट्रस्ट के सदस्य योगेश सुरजिया ने देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची और दुर्गम चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर / 18,510 फीट) पर सफलता से चढ़ाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

15 अगस्त को शिखर पर भारत का तिरंगा और ‘गोल्ड काइन’ का ध्वज लहराकर उन्होंने यह उपलब्धि पूरे देश को समर्पित की।

कठिन परिस्थितियों में हासिल किया मुकाम

रूस की काकेशस पर्वत श्रृंखला में स्थित इस चोटी पर माइनस तापमान, बर्फीली हवाओं और कम ऑक्सीजन जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए योगेश ने यह मुकाम हासिल किया। योगेश ने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना और देश के जज्बे का प्रतीक बताया।

#इदर #क #यगश #सरजय #न #यरप #क #सबस #ऊच #चट #पर #रच #इतहस #मउट #एलबरस #क #फट #क #ऊचई #पर #फहरय #तरग

Previous post

लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने दूसरी पोजीशन पर रहते हुए किया खत्म, फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

Next post

ENG vs PAK: इंग्लैंड 409 रन पर ढेर, पहली पारी में बनाई 238 रनों की बढ़त, आली उस्मान ने झटके पांच विकेट

Post Comment