खरगोन क्षेत्र में कुंदा नदी में बाढ़ आने से कुम्हारखेड़ा के ग्रामीणों और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। नदी पर पुलिया नहीं होने से बारिश के दौरान किसानों को खेतों तक पहुंचने के लिए करीब 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। किसान प्रतिनिधियों ने कलेक्टर गुरु प्रसाद से कुंदा नदी पर पुलिया और देवली रोड निर्माण की मंजूरी देने की मांग की है। 80 प्रतिशत खेती नदी के पार किसान प्रतिनिधि सुरेशसिंह चौहान, राजेंद्र पटेल और जगदीश चौहान ने बताया कि कुम्हारखेड़ा की करीब 80 प्रतिशत कृषि भूमि कुंदा नदी के पार देवली रोड क्षेत्र में है। नदी में बाढ़ आने पर सीधा रास्ता बंद हो जाता है। ऐसे में किसानों को खरगोन या उमरखली होकर खेतों तक पहुंचना पड़ता है, जिससे समय और डीजल दोनों की खपत बढ़ती है। 25 हजार किसानों को परेशानी पुलिया के अभाव में देवली, भसनेर, कोठा खुर्द, कोठा बुजुर्ग और बरूड सहित आसपास के करीब 25 हजार किसानों और यात्रियों को परेशानी होती है। किसानों के अनुसार, बाढ़ के दौरान जनहानि, पशुहानि, फसल नुकसान और बैलगाड़ी बहने जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। देवली रोड की हालत भी खराब ग्रामीणों ने बताया कि देवली रोड की हालत भी खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और बारिश के दौरान कीचड़ होने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। कई बार बारिश में वाहन भी इस रास्ते से नहीं निकल पाते। किसानों का कहना है कि उन्होंने विधायक केदार डाबर और सांसद गजेंद्रसिंह पटेल को कई बार समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन मिले हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से कुंदा नदी पर पुलिया और देवली रोड का जल्द निर्माण कराने की मांग की है।
#कद #नद #पर #पलय #नह #बढ #आन #स #बढ #परशन #खत #तक #पहचन #क #लए #कलकटर #स #पलय #और #दवल #रड #नरमण #क #मग #Khargone #News



Post Comment